राष्ट्रभक्ति, निष्पक्ष एवं निर्भिक पत्रकारिता एवं हिंदी पत्रकारिता के उत्थान के उद्देश्यों को आत्मसात करके स्वच्छ व सकारात्मक पत्रकारिता के जरिए अपने छात्र जीवन मे सन 1993 से हाईस्कूल से साप्ताहिक कुमायूँ रहबर व सांध्य दैनिक दशानन, दैनिक आज के जरिये हर वर्ग की आवाज को शासन-प्रशासन, राजनीतिक हलकों व जनता के बीच उठाने वाले उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त पत्रकार व पत्रकारिता के क्षेत्र में अनेकों छोटे व बड़े अवार्डों से सम्मानित किए जा चुके वरिष्ठ पत्रकार डॉ.मौ. ज़फर सैफ़ी के द्वारा विगत 01 अक्टूबर 2019 कॉर्बेट की गूँज समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू किया गया। भारत सरकार से आरएनआई रजिस्टर्ड व उत्तराखंड सरकार से विज्ञापन मान्यता प्राप्त उक्त समाचार पत्र का न्यूज पोर्टल दिनाँक-13.08.2021 से शुरू किया गया। बतौर सम्पादक श्री सैफ़ी के द्वारा कॉर्बेट की गूँज समाचार पत्र व न्यूज पोर्टल के जरिये शासन-प्रशासन व पाठकों के बीच हमेशा एक सेतु का काम करते हुऐ एक आदर्श पत्रकारिता की मिसाल कायम करने की सराहनीय कोशिश की जा रही है। एक सभ्य व संतुलित समाज की स्थापना के लिये पत्रकारिता में जिन मापडंडों की आवश्यकता होती है श्री सैफ़ी के द्वारा कॉर्बेट की गूँज के जरिये उनका पालन करते हुऐ अपनी निष्पक्ष व पैनी दृष्टि के साथ खबरों को पाठकों के समझ पेश किया जा रहा है।

You Missed

युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा
स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा
मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार
भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ
गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया
गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल