रामनगर में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चलाया अभियान,दो झोलाछाप डॉक्टरों एवं एक पैथोलॉजी लैब पर की गई कार्रवाई

रामनगर।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रामनगर एवं आसपास के इलाकों में झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ छापामार कार्रवाई की।विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही कई झोलाछाप डॉक्टर अपनी क्लिनिको को बंद कर मौके से भागते हुए दिखाई दिए।बता दें कि उधम सिंह नगर जिले के जसपुर निवासी सरफराज हुसैन एडवोकेट द्वारा जिला अधिकारी कार्यालय और सीएमओ आफिस में मौहल्ला खताडी क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ एक महीने पहले शिकायत दर्ज कराई गई थी जिस पर गुरुवार को यह कार्रवाई विभाग द्वारा की गई है अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी सीएमओ डॉक्टर श्वेता भंडारी ने बताया कि इस इलाके में शिकायतकर्ता द्वारा दी गई शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है।उन्होंने बताया कि जब टीम मौके पर पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर मौके से क्लीनिक बंद कर फरार हो गया।उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उक्त क्लीनिक का ताला तोड़ने की कार्रवाई करते हुए क्लीनिक के अंदर अवैध रूप से आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक दवाइयां का भंडारण पाया गया और मौके पर कोई भी प्रपत्र नहीं पाए गए। इसके अलावा इसी क्लीनिक के बराबर में भी एक क्लीनिक बंद पाया गया वहां भी टीम ने ताला तोड़कर क्लिनिक के अंदर भारी मात्रा में अवैध दवाइयो का भंडारण पाने के साथ ही कोई भी प्रपत्र मौके पर नहीं पाया गया इसके साथ ही इसी क्षेत्र में एक पैथोलॉजी लैब के अंदर भी भारी अनिमित्ताए टीम को मौके पर मिली डिप्टी सीएमओ ने बताया कि तीनों दुकानों को मौके पर ही बंद करने की कार्रवाई की गई है।तीनों की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ड्रग्स विभाग की टीम शुक्रवार को रामनगर पहुंचेंगी और तीनों दुकानों की जांच कर सील किया जाएगा।साथ ही उन्होंने जनता से भी अपील की है कि अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे और झोलाछाप डॉक्टरों के यहां ना जाकर किसी डिग्री धारक डॉक्टर एवं सरकारी अस्पताल में ही उपचार कराए। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम डिप्टी सीएमओ डॉक्टर श्वेता भंडारी, डॉक्टर मनोज काण्डपाल,नायब तहसीलदार कुंदन पुरी,राजस्व उप निरीक्षक राहुल आर्य, राजस्व उप निरीक्षक गोविंद सिंह अधिकारी,मनोज बिष्ट,दीपेश आदि मौजूद रहें।

  • Related Posts

    नैनीताल जनपद के ज्योलिकोट के रोगियों के लिये नैनीताल के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड की सुविधायुक्त हल्द्वानी के 23 प्राइवेट हॉस्पिटलो की सूचि करते हुये इन हॉस्पिटलो मे विभिन्न विभागों व उनमे मिलने वाली सुविधाओ व उनके कॉन्टैक्ट नंबरों की लिस्ट जारी की है। नैनीताल जनपद की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने सभी ग्रामीणों व जिलेवासियो से इन अस्पतालो मे आयुष्मान कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाये जाने की अपील की है।

    आयुष्मान सुविधा वाले अस्पतालो की सूचि-

    Continue reading
    उत्तराखंड जन सेवा मंच ने आयुष्मान हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

    रामनगर। उत्तराखंड जन सेवा मंच,वार्ड नंबर 20 चित्रकूट गौजानी द्वारा अपने कार्यालय में आयुष्मान मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के नासिर खान मार्केटिंग हेड द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन आज 2…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल