रामनगर जीआरपी चौकी इंचार्ज गीता गोला ने रेल यात्रियो को साइबर ठगी से बचने के लिये जन जागरूकता अभियान चलाया


रामनगर। रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी चैकी इचंार्ज गीता गोला के द्वारा यात्रियो को साइबर ठगी से बचने के लिये यात्रियो को जागरूक किया गया। बुधवार को श्रीमती गोला के द्वारा कार्यक्रम के तहत यात्रियों को साइबर ठगी से बचाव, हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा यात्रा के दौरान सुरक्षा के प्रति किया जागरूक करते हुये ऑनलाइन फ्रॉड से रहें सावधान रहने के लिये यात्रियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, अनजान कॉल, फर्जी इनाम एवं आकर्षक ऑफर के माध्यम से होने वाली साइबर ठगी के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करने की अपील की गई। उन्होने साइबर ठगी होने पर यात्रियों को बताया गया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें तथा आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। ओटीपी एवं यूपीआई पिन किसी को न बताएं जाने के लिये यात्रियों को जागरूक किया गया कि वह अपना ओटीपी, एटीएम पिन, यूपीआई पिन एवं बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी किसी अपरिचित व्यक्ति के साथ साझा न करें। पैसे प्राप्त करने के लिए यूपीआई पिन दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होती है। रेल यात्रा के दौरान किसी भी अपरिचित व्यक्ति द्वारा दी जाने वाली खाने-पीने की वस्तुओं को स्वीकार करने से परहेज करने की सलाह दी गई, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। यात्रियों को यात्रा के दौरान अपने बैग, कीमती सामान, मोबाइल फोन एवं अन्य निजी वस्तुओं की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल जीआरपी अथवा आरपीएफ को देने हेतु जागरूक किया गया। इस मौके पर कांस्टेबिल राजवीर सिंह व होमगार्ड जितेन्द्र आदि सहित बड़ी संख्या मे यात्री मौजूद रहे।
फोटो-

  • Related Posts

    शिक्षा निदेशक नोटियाल पर हमले से नराज अधिकारियों व शिक्षकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

    (मो.ज़फर सैफ़ी/सम्पादक) रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद में कार्यरत उत्तराखंड एजुकेशनल अधिकारी प्रशासनिक संवर्ग एसोसिएशन, राजकीय शिक्षक संघ, एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन,लेखा संवर्ग व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के सभी…

    Continue reading
    SDM ने किया CSC सेंटर का निरीक्षण, सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर

    26 आधार कार्ड कब्जे में लिए कालाढूंगी। उप जिलाधिकारी (SDM) द्वारा क्षेत्र के तीन कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान SDM ने केंद्र में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामनगर जीआरपी चौकी इंचार्ज गीता गोला ने रेल यात्रियो को साइबर ठगी से बचने के लिये जन जागरूकता अभियान चलाया

    रामनगर जीआरपी चौकी इंचार्ज गीता गोला ने रेल यात्रियो को साइबर ठगी से बचने के लिये जन जागरूकता अभियान चलाया

    जनसेवा मंच के द्वारा अल्फा मेडिकल मे लगाये गये निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे प्राईम हाॅस्पिटल की टीम ने रोगियो को लाभान्वित किया

    जनसेवा मंच के द्वारा अल्फा मेडिकल मे लगाये गये निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे प्राईम हाॅस्पिटल की टीम ने रोगियो को लाभान्वित किया

    एक एकदिवसीय दर्द निवारक चिकित्सा कैंप का आयोजन

    एक एकदिवसीय दर्द निवारक चिकित्सा कैंप का आयोजन

    गंदगी व सिंगल यूज प्लास्टिकके खिलाफ ईओ आलोक उनियाल की कड़ी कार्यवाही, वसूली जुर्माना राशि

    गंदगी व सिंगल यूज प्लास्टिकके खिलाफ ईओ आलोक उनियाल की कड़ी कार्यवाही, वसूली जुर्माना राशि

    ईओ आलोक उनियाल ने गोजानी व चोरपानी क्षेत्र मे 8 अवैध ईट भंडारण पकड़े, एसडीएम को रिपोर्ट भेजी

    ईओ आलोक उनियाल ने गोजानी व चोरपानी क्षेत्र मे 8 अवैध ईट भंडारण पकड़े, एसडीएम को रिपोर्ट भेजी

    बाघ-हाथी के दीदार वाले जिम कार्बेट पार्क की सुदंरता मानसिक शांति का खजाना है-इंजी. सचिन शर्मा

    बाघ-हाथी के दीदार वाले जिम कार्बेट पार्क की सुदंरता मानसिक शांति का खजाना है-इंजी. सचिन शर्मा