हल्द्वानी-रामनगर-काशीपुर-जसपुर प्राइवेट बस यूनियन के उपाध्यक्ष बने सीटीसी बस सर्विस के प्रबन्धक मो.इमरान

रामनगर।रामनगर,काशीपुर,जसपुर एवं हल्द्वानी बस यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से बस यूनियन अध्यक्ष अभय कवीरा ने रामनगर मोहल्ला गूलरघट्टी निवासी मोहम्मद इमरान को यूनियन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर यूनियन पदाधिकारियों एवं बस ऑपरेटरों में हर्ष का माहौल है।मोहम्मद इमरान लंबे समय से परिवहन क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और अपने कार्य के प्रति ईमानदारी, संगठन क्षमता एवं व्यवहार कुशलता के लिए जाने जाते हैं। यूनियन सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बस यूनियन के हितों की मजबूती से पैरवी होगी। चालकों-परिचालकों और बस स्वामियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।नवनियुक्त उपाध्यक्ष मोहमद इमरान ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे यूनियन की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और परिवहन व्यवस्था को सुचारु व मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। इस अवसर पर प्राइवेट बस यूनियन के  रविन्द्र सिंह, अनवर मलिक, हफीज क़ुरैशी, तस्लीम पहलवान, सददाम कुरैशी, ििसरर सैफ़ी, रईस अहमद, डॉ ज़फर सैफ़ी, सभासद शमीम अहमद, पूर्व सभासद बाबर खान, मोहसीन खान, अनीस आलम, इब्राहीम उर्फ नबी, खुर्शीद आलम ने उन्हें बधाई दी।

  • Related Posts

    सराहनीय पहल-जनसेवा मंच के द्वारा गोजानी स्कूल मे स्वेटर वितरण किया गया

    रामनगर। समाज सेवा के क्षेत्र मे जन सेवा मंच के द्वारा सराहनीय पहल करते हुये रामनगर के ग्रामीण क्षेत्रो के 35 सरकारी स्कूलो मे अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमज़ोर बच्चो…

    Continue reading
    रामनगर मे डीएक्सएन कम्पनी के स्टॉकिट्स का शुभारम्भ किया

    रामनगर । नगर के मौहल्ला बम्बाघेर स्थित सैफी मेडिकोज मे डीएक्सएन कम्पनी की रामनगर ब्रॉच का शुभारम्भ धामपुर से आये कम्पनी के क्रोन डायमंड दीपक शर्मा व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कार चालक द्वारा पीछे से टक्कर मारने पर बाइक सवार घायल हुआ

    कार चालक द्वारा पीछे से टक्कर मारने पर बाइक सवार घायल हुआ

    कॉर्बेट की गूँज अब राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस का सदस्य बना.

    कॉर्बेट की गूँज अब राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस का सदस्य बना.

    एमडी डर्मेटोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाली खटीमा की पहली बेटी व रामनगर की पहली पुत्रवधु बनी डाॅ. ताबिर रहमान

    एमडी डर्मेटोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाली खटीमा की पहली बेटी व रामनगर की पहली पुत्रवधु बनी डाॅ. ताबिर रहमान

    एमडी रेडियोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाले नगर के पहले बेटे बने डाॅ. अजहर वारसी

    एमडी रेडियोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाले नगर के पहले बेटे बने डाॅ. अजहर वारसी

    काॅग्रेस नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह के निधन चैतरफा शोक की लहर

    काॅग्रेस नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह के निधन चैतरफा शोक की लहर

    सराहनीय पहल-जनसेवा मंच के द्वारा गोजानी स्कूल मे स्वेटर वितरण किया गया

    सराहनीय पहल-जनसेवा मंच के द्वारा गोजानी स्कूल मे स्वेटर वितरण किया गया