रामनगर टैक्स बार की नई टीम मे फिरोज अंसारी अध्यक्ष व मनु अग्रवाल महासचिव निर्वाचित

(नावेद सैफी/सह सम्पादक )

रामनगर। मौ. फिरोज अंसारी अध्यक्ष और मनु अग्रवाल महासचिव चुने गए, अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने का लिया संकल्प
रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन की द्विवार्षिक चुनावी प्रक्रिया को रामनगर स्थित एक निजी रिसॉर्ट में संपन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी पदों पर पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन किया गया। निर्वाचन में मौ. फिरोज अंसारी को अध्यक्ष, मनु अग्रवाल को महासचिव, गुलरेज रजा को उपाध्यक्ष, जीशान मलिक को उपसचिव, मनोज सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार राही को पुस्तकालयाध्यक्ष, विशाल रस्तोगी को प्रेस प्रवक्ता, पूरन चंद्र पांडेय को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा अधिवक्ताओं के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मौ. फिरोज अंसारी ने कहा कि वह सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर बार को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों को भी प्राथमिकता देते हुए संगठन की ओर से प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। वहीं नवनिर्वाचित महासचिव मनु अग्रवालने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन और सभी सदस्यों के सहयोग से संगठन को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर निःशुल्क विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।कार्यकारिणी सदस्य पूरन चंद्र पांडेय ने कहा कि सामाजिक समस्याओं को समय-समय पर प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों ने भी संगठन की एकता, मजबूती और अधिवक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।चुनाव के बाद बार के अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बार के हित में बेहतर और प्रभावी कार्य करने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर पूर्व सचिव गौरव गोला, नावेद अख्तर सैफी, मनोज अग्रवाल, लईक अहमद, फैजूल हक, संजीव अग्रवाल, सुमित चंद्रवंशी, शोभित अग्रवाल, आशीष दानी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
फोटो-

  • Related Posts

    सीएमइ मे ब्रजेश हॉस्पिटल की डेंटल डिपार्टमेंट हेड डॉ. विनती अग्रवाल ने लेज़र कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये सिंगल सिटिंग आरसीटीसी की जानकारी दी

    रामनगर। नगर के ब्रजेश हॉस्पिटल की को संचालक व डेंटल डिपार्टमेंट की हेड डॉ विनती अग्रवाल के द्वारा सीएमइ मे रुट कैनाल मे लेज़र कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे मे जानकारी…

    Continue reading
    ब्रजेश हॉस्पिटल, रामनगर के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने सीएमइ मे हेमोरोइड के लेज़र ऑपरेशन की जानकारी दी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया

    रामनगर। नगर के ब्रजेश हॉस्पिटल के संचालक डॉ अभिषेक अग्रवाल के द्वारा चिकित्सको की एक गोष्टी मे लेज़र थेरेपी से किये जाने वाले ऑप्रेशन के बारे मे विस्तार से जानकारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामनगर टैक्स बार की नई टीम मे फिरोज अंसारी अध्यक्ष व मनु अग्रवाल महासचिव निर्वाचित

    रामनगर टैक्स बार की नई टीम मे फिरोज अंसारी अध्यक्ष व मनु अग्रवाल महासचिव निर्वाचित

    रामनगर टैक्स बार के लिये फ़िरोज़ अंसारी अध्यक्ष व मनु अग्रवाल महासचिव निर्वाचित

    रामनगर टैक्स बार के लिये फ़िरोज़ अंसारी अध्यक्ष व मनु अग्रवाल महासचिव निर्वाचित

    सीएमइ मे ब्रजेश हॉस्पिटल की डेंटल डिपार्टमेंट हेड डॉ. विनती अग्रवाल ने लेज़र कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये सिंगल सिटिंग आरसीटीसी की जानकारी दी

    सीएमइ मे ब्रजेश हॉस्पिटल की डेंटल डिपार्टमेंट हेड डॉ. विनती अग्रवाल ने लेज़र कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये सिंगल सिटिंग आरसीटीसी की जानकारी दी

    ब्रजेश हॉस्पिटल, रामनगर के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने सीएमइ मे हेमोरोइड के लेज़र ऑपरेशन की जानकारी दी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया

    ब्रजेश हॉस्पिटल, रामनगर के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने सीएमइ मे हेमोरोइड के लेज़र ऑपरेशन की जानकारी दी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया

    शिक्षा समाज सेवा एवं रामलीला आयोजन के लिए योगेश्वर प्रसाद देवरानी को रामायणी सम्मान 1- सामाजिक सेवा एवं संस्कृति श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित 2- तिथि 19 अगस्त 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बी एच यू ) में होगा समारोह

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर मालधनचौड़ में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर मालधनचौड़ में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित