
काशीपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काशीपुर के सुप्रसिद्व नवजीवन मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल मे उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के चैयरमेन विजेन्द्र चौधरी व सीनियर ऐनेथिसिया, शुगर स्पेशिलिस्ट चिकित्सक डॉ. शत्रुंजय शर्मा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अनाज मंडी गेट के सामने ग्राम सरबरखेड़ा स्थित नवजीवन हॉस्पिटल मे समपन्न हुये ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रगान गाया गया व तिरंगे झण्डे को सलामी दी गयी। इस मौके पर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. नसीम अली ने सभी चिकित्सको व स्टॉफ को इसांनियत को सर्वोपरि रखते हुये बिना किसी भेदभाव के हर धर्म व हर वर्ग के अमीर व गरीब रोगियो की निस्वार्थ भाव से सेवा करने की शपथ दिलायी। इस मौके पर हॉस्पिटल जनरल सर्जन डॉ. सम्पत कुमार, एमडी मेडिसिन चिकित्सक डॉ. सुनित कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. तन्वांगी यादव, डॉ. कासिम अली, डॉ. नसरूद्दीन, डॉ. अनवार, डॉ. तारिक, डॉ. नीलम, विजयकांत मिश्रा, वसीम सिद्दीकी, अनीस सैफी, वसीम खान, अतुल कुमार, मौ. आरिफ, कामिनी, आलिया नाज, सबीना, आरिश, हनी, सुनील, आरिफ आदि मौजूद रहे।




