रामनगर। समाज सेवा के क्षेत्र मे जन सेवा मंच के द्वारा सराहनीय पहल करते हुये रामनगर के ग्रामीण क्षेत्रो के 35 सरकारी स्कूलो मे अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमज़ोर बच्चो को 2700 स्वेटर बाँटने की मुहिम शुरूआत गोजानी इंटर कॉलेज के निर्धन छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण से की गयी। जनसेवा मंच के संस्थापक आनंद सिंह नेगी ने बताया जल्द ही रामनगर विधानसभा अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों मे चिन्हित किये सरकारी स्कूलों के जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किये जाएगे। इस मोके पर गौजानी स्कूल के प्रिंसिपल जस्सीराम आर्य ने संस्था की इस पहल की काफ़ी सराहना की। इस मोके पर संस्था के अध्यक्ष रिटायर्ड सूबेदार कुबेर सिंह रौतेला, उपाध्यक्ष रिटायर्ड मेजर एनडब्लूआर ख़ान, मीडिया प्रभारी नदीम वारसी, गुरुनानक सभा के उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह कोहली, उप सचिव हरमिंदर सिंह आनंद उर्फ़ संटी, सदस्य एडवोकेट बलविंदर सिंह कोहली उर्फ़ बंटी, डॉ. अरबाज़ सहित स्कूल के शिक्षक व लाभार्थी छात्र-छात्राये मौजूद रहे।
फ़ोटो-







