आगनबाड़ी केन्द्र बम्बाघेर मे आगनबाड़ी ऑगन मिलन कार्यक्रम समपन्न, भाजपा नेत्रियों ने केंद्र संचलिका मीरा भारती को सम्मानित किया

(डॉ. जफर सैफी/सम्पादक)
रामनगर। आगनबाड़ी केन्द्र बम्बाघेर-हरिजन बस्ती मे सेवा सकंल्प सप्ताह के तहत आगनबाड़ी ऑगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मोके पर उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद भावना भट्ट की अध्यक्षता व डॉ. जफर सैफी के सचांलन मे समपन्न हुये कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि बतौर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रही डॉ. धनेश्वरी घिल्ड़ियाल, विशिष्ठ अतिथि बतौर सभासद पारस गोला, भाजपा महिला मोर्चा नेत्री मनप्रीत कौर, बाल विकास परियोजना की सुपरवाईजर दुर्गा बिष्ट मौजूद रही। इस मौके पर वक्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर चलाये गये सेवा संकल्प सप्ताह के तहत आगनबाड़ी ऑगन मिलन कार्यक्रम की सराहना करते हुये सभी माताओ से अपने-2 बच्चो के स्वास्थ व साफ-सफाई का ध्यान रखने व उन्हे अच्छे संस्कार देकर एक अच्छा इंसान व देशभक्त नागरिक बनाये जाने की महत्ता पर जोर दिया। इस मोके पर आगनबाड़ी केन्द्र संचालिका मीरा भारती के द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा आगनबाड़ी केन्द्रो के जरिये दी जाने वाली सुविधाओ से अवगत कराया। कार्यक्रम का शुभारम्भ केन्द्र का फीता काटकर व मॉ सरस्वती की फोटो के समझ दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर तीन माताओ केा महालक्ष्मी किट व बच्चो को पुष्टाहार वितरित किया गया। इस मोके पर भाजपा नेत्रियों के द्वारा बाल विकास परियोजना सुपर वाइजर दुर्गा बिष्ट, आंगनवाड़ी केंद्र संचालिका मीरा भारती, टीचर मेहजबी सैफी, आशा वर्कर रजनी चंद्रा माल्यार्पण करके सम्मानित किया।कार्यक्रम मे जुगेश अरोरा बंटी, आशा वर्कर रजनी चन्द्रा, स्कूल शिक्षिका मेहजबी सैफी, भोजनमाता माला कश्यप, दया कश्यप, आराध्य मिश्रा, अलाउद्दीन कस्सार, तारा चन्द्र, भावना आर्या, मिष्ठी सिंह, लवनी सिंह, पलकी भारती, सोफिया अंसारी, नाजमीन अंसारी, शिबा कस्सार, अमीर जहॉ, गंगा रावत, प्रीति, रीता मसीह, गुलिस्ता फरीदी, आफरीन, शकंुतला, मरियम, निदा, मोबिना फईम आदि अभिभावक मौजूद रहे।
फोटो-

  • Related Posts

    गंदगी व सिंगल यूज प्लास्टिकके खिलाफ ईओ आलोक उनियाल की कड़ी कार्यवाही, वसूली जुर्माना राशि

    रामनगर। नगर पालिका परिषद रामनगर द्वारा गंदगी एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 94 चालान काटते हुये 12800 रूपये की जुर्माना धनराशि वसूली गयी। शनिवार को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कार चालक द्वारा पीछे से टक्कर मारने पर बाइक सवार घायल हुआ

    कार चालक द्वारा पीछे से टक्कर मारने पर बाइक सवार घायल हुआ

    कॉर्बेट की गूँज अब राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस का सदस्य बना.

    कॉर्बेट की गूँज अब राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस का सदस्य बना.

    एमडी डर्मेटोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाली खटीमा की पहली बेटी व रामनगर की पहली पुत्रवधु बनी डाॅ. ताबिर रहमान

    एमडी डर्मेटोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाली खटीमा की पहली बेटी व रामनगर की पहली पुत्रवधु बनी डाॅ. ताबिर रहमान

    एमडी रेडियोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाले नगर के पहले बेटे बने डाॅ. अजहर वारसी

    एमडी रेडियोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाले नगर के पहले बेटे बने डाॅ. अजहर वारसी

    काॅग्रेस नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह के निधन चैतरफा शोक की लहर

    काॅग्रेस नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह के निधन चैतरफा शोक की लहर

    सराहनीय पहल-जनसेवा मंच के द्वारा गोजानी स्कूल मे स्वेटर वितरण किया गया

    सराहनीय पहल-जनसेवा मंच के द्वारा गोजानी स्कूल मे स्वेटर वितरण किया गया