मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर मालधनचौड़ में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


रामनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जनपद नैनीताल डॉ. रश्मि पंत के निर्देशानुसार राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमड़इया डाम प्रथम, मालधनचौड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालधनचौड़ एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर मालधनचौड़ द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को एचपीवी संक्रमण, इससे होने वाले स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों तथा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में एचपीवी वैक्सीन की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही टीकाकरण के लाभ एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 13 छात्राओं का एचपीवी टीकाकरण किया गया। छात्राओं एवं शिक्षकों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि किशोरियों को एचपीवी संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करना एवं भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जागरूकता और समय पर टीकाकरण के माध्यम से इस गंभीर बीमारी की प्रभावी रोकथाम संभव है। उन्होंने अभिभावकों एवं विद्यालयों से भी अपील की कि वे पात्र बालिकाओं के टीकाकरण में सहयोग करें, ताकि उन्हें सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य प्रदान किया जा सके।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कुमार एवं विद्यालय के शिक्षकगण के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालधनचौड़ से संजय कुमार (फार्मेसी अधिकारी), विनीता तिवारी (नर्सिंग अधिकारी), एएनएम सेंटर से मंजू बिष्ट (एएनएम), मंजुला थापा (एएनएम), गीता रानी (आशा फेसिलिटेटर) तथा कनिष्का एवं गुरु नाम सिंह (अप्रेंटिस फार्मासिस्ट) उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम के सफल संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
फोटो-

  • Related Posts

    नैनीताल जनपद के ज्योलिकोट के रोगियों के लिये नैनीताल के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड की सुविधायुक्त हल्द्वानी के 23 प्राइवेट हॉस्पिटलो की सूचि करते हुये इन हॉस्पिटलो मे विभिन्न विभागों व उनमे मिलने वाली सुविधाओ व उनके कॉन्टैक्ट नंबरों की लिस्ट जारी की है। नैनीताल जनपद की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने सभी ग्रामीणों व जिलेवासियो से इन अस्पतालो मे आयुष्मान कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाये जाने की अपील की है।

    आयुष्मान सुविधा वाले अस्पतालो की सूचि-

    Continue reading
    उत्तराखंड जन सेवा मंच ने आयुष्मान हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

    रामनगर। उत्तराखंड जन सेवा मंच,वार्ड नंबर 20 चित्रकूट गौजानी द्वारा अपने कार्यालय में आयुष्मान मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के नासिर खान मार्केटिंग हेड द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन आज 2…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    जिला सूचनाधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर शोक जताया

    जिला सूचनाधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर शोक जताया

    समाजसेवी व कांग्रेस के युवा तुर्क नेता डॉ. जफर सैफी को मिली रामनगर मंडलम अध्यक्ष की जिम्मेदारी, डॉ जफर सैफी ने किया वायदा कांग्रेस उम्मीदवार को विधानसभा चुनाव जिताने के लिये नहीं छोडेंगे कोई कोर-कसर

    समाजसेवी व कांग्रेस के युवा तुर्क नेता डॉ. जफर सैफी को मिली रामनगर मंडलम अध्यक्ष की जिम्मेदारी,                        डॉ जफर सैफी ने किया वायदा कांग्रेस उम्मीदवार को विधानसभा चुनाव जिताने के लिये नहीं छोडेंगे कोई कोर-कसर