मानसून मे अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, सीएमओ डा.रश्मि पंत ने खुद ने संभाला मोर्चा, ACMO रहते नैनीताल जनपद मे कोरोना काल मे दे चुकी है बेहतरीन सेवाएं


रामनगर। कोरोना काल मे बतौर नैनीताल जिले की एसीएमओ जनपद मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी वर्तमान मे नैनीताल जिले की सीएमओ डा.रश्मि पंत ने बरसात मे स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड मे रखते हुये खुद ग्राउंड पर उतरकर विभागीय कार्यों की बागडोर पर पेनी नज़र रखते हुये अधीनस्थ अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए है। सीएमओ ऑफिस, नैनीताल मे वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों एवं बीपीएमयू की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएमओ डा. पंत ने मानसून सत्र के दृष्टिगत स्वास्थ्य सेवाओं एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानसून के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहेंगे तथा स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएमओ डा. पंत ने समस्त विकासखंडों को निर्देशित किया कि अपने अपने क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं, विशेष रूप से हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) वाली महिलाओं की समय से लाइन लिस्टिंग सुनिश्चित की जाए। मानसून एवं संभावित आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यकता पडऩे पर गर्भवती महिलाओं को समय रहते सुरक्षित स्थानों एवं निकटतम स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी स्थिति में प्रभावित न हों। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन सहित समस्त कार्यक्रमों में शत प्रतिशत कामयाबी प्राप्त करने के लिए समय- समय पर सशक्त एवं प्रभावी कार्ययोजनाएं तैयार कर उनके अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। मुखय चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक गर्भवती महिला का प्रथम तिमाही में अनिवार्य रूप से पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक गर्भवती महिला को समय पर आईएफ टैबलेट एवं कैल्शियम मुहैया कराया जाए तथा गर्भावस्था के दौरान निर्धारित समस्त आवश्यक जांचें पूर्ण की जाएं।
डॉ. रश्मि पंत ने एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्षित लाभार्थियों का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण के प्रति आमजन एवं अभिभावकों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमें आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें।डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा की जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में अपर मुखय चिकित्सा अधिकारी डा. कुमोद पंत, डॉ अजय शर्मा, डॉ संजीव खर्कवाल अपर मुखय चिकित्सा अधिकारी, मदन मेहरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक, प्रधान सहायक मनोज बिष्ट सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, बीपीएमयू सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
फोटो-

  • Related Posts

    काॅग्रेस नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह के निधन चैतरफा शोक की लहर

    रामनगर। सड़क हादसे मे जान गवाने वाले काॅग्रेस के नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह मिलनसार प्रवृति के व्यक्ति थे जिस वजह से उनके निधन पर हर किसी को गम है। स्व.…

    Continue reading
    जनसेवा मंच के द्वारा अल्फा मेडिकल मे लगाये गये निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे प्राईम हाॅस्पिटल की टीम ने रोगियो को लाभान्वित किया

    रामनगर। जन सेवा मंच के द्वारा प्राईम हाॅस्पिटल काशीपुर के सौजन्य से अल्फा मेडिकल स्टोर, गोजानी मे निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे 60 रोगियो को लाभान्वित किया गया। शनिवार को लगे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एनसीएसके भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल सम्मानित

    एनसीएसके भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल सम्मानित

    कार चालक द्वारा पीछे से टक्कर मारने पर बाइक सवार घायल हुआ

    कार चालक द्वारा पीछे से टक्कर मारने पर बाइक सवार घायल हुआ

    कॉर्बेट की गूँज अब राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस का सदस्य बना.

    कॉर्बेट की गूँज अब राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस का सदस्य बना.

    एमडी डर्मेटोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाली खटीमा की पहली बेटी व रामनगर की पहली पुत्रवधु बनी डाॅ. ताबिर रहमान

    एमडी डर्मेटोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाली खटीमा की पहली बेटी व रामनगर की पहली पुत्रवधु बनी डाॅ. ताबिर रहमान

    एमडी रेडियोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाले नगर के पहले बेटे बने डाॅ. अजहर वारसी

    एमडी रेडियोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाले नगर के पहले बेटे बने डाॅ. अजहर वारसी

    काॅग्रेस नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह के निधन चैतरफा शोक की लहर

    काॅग्रेस नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह के निधन चैतरफा शोक की लहर