रामनगर के अमन सैफी ने दिल्ली फैशन रनवे वीक में जीता “बेस्ट वॉक अवार्ड”

(मो.ज़फर सैफ़ी/सम्पादक)
रामनगर। युवा मॉडल अमन सैफी ने दिल्ली में आयोजित देहली सिक्स फैशन रुनबे वीक-सीजन 4 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बेस्ट वॉक अवार्ड अपने नाम किया। यह फैशन शो 16–17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित द तिवोली रिज़ॉर्ट में आयोजित किया गया। अमन सैफी ने प्रसिद्ध फैशन डिज़ाइनर राहिल रज़ा के लिए रैंप वॉक किया। उनकी बेहतरीन स्टेज प्रेज़ेंस, आत्मविश्वास और प्रोफेशनल वॉक ने जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट वॉक अवार्ड से सम्मानित किया गया। अमन सैफी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों और सपोर्टर्स को दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में रामनगर उत्तराखण्ड अपने परिवार का नाम रोशन करना है। यह उपलब्धि रामनगर के लिए गर्व की बात है और युवाओं के लिए प्रेरणा है कि मेहनत और लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। अमन की इस उपलब्धि पर उन्हें रामनगर के राजनीतिक, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने खुशी जाहिर की है।
फ़ोटो-अमन सैफ़ी

  • Related Posts

    जिला टैक्स बार एसो. रुद्रपुर का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्नकनिष्ठ सदस्य बनने पर मो अफसर सैफ़ी को बधाईयो का तांतारूद्रपुर। जिला टैक्स बार एसोसिएशन रूद्रपुर का शपथ ग्रहण समारोह का…

    Continue reading
    पत्रकार नोशाद सिद्दीकी की सास हासमा बेगम के निधन पर चौतरफा शोक की लहर

    रामनगर/जसपुर। राष्ट्रीय पुलिस समाचार पत्रिका के कुमायूँ मंडल प्रभारी व स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार नोशाद सिद्दीकी की जसपुर के मोहल्ला डेरिया निवासी सास हासमा बेगम (आयु 75 वर्ष) पत्नी मरहूम शराफत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली

    सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार बने रामनगर रेलवे मे आरपीएफ चौकी इंचार्ज

    सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार बने रामनगर रेलवे मे आरपीएफ चौकी इंचार्ज

    मानसून मे अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, सीएमओ डा.रश्मि पंत ने खुद ने संभाला मोर्चा, ACMO रहते नैनीताल जनपद मे कोरोना काल मे दे चुकी है बेहतरीन सेवाएं

    मानसून मे अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, सीएमओ डा.रश्मि पंत ने खुद ने संभाला मोर्चा,                          ACMO रहते नैनीताल जनपद मे कोरोना काल मे दे चुकी है बेहतरीन सेवाएं

    डॉक्टर की विदेशी डिग्री हासिल करने के उपरांत भारत मे भी परीक्षा उत्तीर्ण करके अरशद वारसी ने मान बड़ाया

    डॉक्टर की विदेशी डिग्री हासिल करने के उपरांत भारत मे भी परीक्षा उत्तीर्ण करके अरशद वारसी ने मान बड़ाया

    हाई स्कूल में 92.4 प्रतिशत अंक लाकर सोमाक्ष श्रीवास्तव ने स्व.दादा केबीएल श्रीवास्तव का सपना साकार किया। रामनगर। ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रणय श्रीवास्तव के पुत्र सोमाक्ष श्रीवास्तव के द्वारा सीबीएसई बोर्ड से हाई स्कूल की परीक्षा 92.4 प्रतिशत अंको साथ उत्तीर्ण करके अपने परिजनों व स्कूल के शिक्षकों का नाम रोशन किया है। ज्ञात रहे कि सोमाक्ष श्रीवास्तव के दादा स्व केबीएल श्रीवास्तव ने बर्ष 1970 में रामनगर में एमपी इंटर कॉलेज में बतौर मनोविज्ञान प्रवक्ता के रूप में शुरुआत की व 40 वर्ष अपनी सेवाएं दी तथा प्रिंसिपल पद से रिटायर्ड हुये। रामनगर में इंग्लिश मीडियम एजुकेशन व नाटक व रंगारंग कार्यक्रमो का जनक माना जाता है। स्व. श्रीवास्तव के द्वारा पम्पापुरी में वर्ष 1987 में हैप्पी होम के नाम से रामनगर में पहले इंग्लिश मीडियम स्कूल की नींव रखकर क्षेत्रवासियों को इंग्लिश मीडियम पढ़ाई की सौगात दी थी बाद में हैप्पी होम स्कूल का नाम ग्रेट मिशन रखा गया जिसकी नर्सरी से क्लास आठ तक पम्पापुरी मे में संचालित है जिसका संचालन उनके ज्येष्ठ पुत्र प्रणय श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी आलोकिता श्रीवास्तव के द्वारा किया जाता है जबकि काशीपुर रोड स्थित दूसरी ब्रांच जो कि इंटर तक कि शिक्षा देती है का संचालन छोटे पुत्र डॉ प्रसून श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी डॉ नलिनी श्रीवास्तव के द्वारा किया जाता है। हाई स्कूल टॉपर बनकर सोमाक्ष ने अपने स्व. दादा केबीएल श्रीवास्तव व स्व. दादी मंजुला श्रीवास्तव पिता प्रणय श्रीवास्तव, माता आलोकिता श्रीवास्तव, स्कूल डायरेक्टर व चाचा डॉ. प्रसून श्रीवास्तव, स्कूल प्रिंसिपल व चाची डॉ नलिनी श्रीवास्तव, स्कूल व स्कूल के टीचर्स व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।