(डॉ. जफर सैफी/संपादक)
रामनगर। रामनगर के भवानीगंज इलाके में आदर्श रामलीला समिति के तत्वाधान में होने वाली ऐतिहासिक रामलीला के मंचन से पहले सोमवार को रंगमंच पर झंडा पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर रामलीला समिति के सभी पदाधिकारियों के अलावा सभी कलाकार मौजूद रहे। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रदीप पुठिया ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का 53 वा वर्ष शुरू होने जा रहा है तथा इस वर्ष रामलीला का मंचन आगामी 21 सितंबर से शुरू होगा तथा 6 अक्टूबर को पुरस्कार वितरण के बाद रामलीला का समापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रामलीला रंगमंच पर स्थानीय कलाकारों द्वारा निशुल्क अपनी कला का प्रदर्शन किया जाता है। इस दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रदीप पूठिया, मंत्री राजीव अग्रवाल, महाप्रबंधक सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष किशोर चंद्रा, कृष्ण कुमार शर्मा, सुशील जोशी, जीवन अधिकारी, प्रकाश राणा, मुनेश चंद्रा, ओम प्रकाश आर्यवंशी, किशोर कश्यप सहित कई लोग मौजूद रहे।
फोटो-







