रामनगर। नगर पालिका परिषद रामनगर द्वारा गंदगी एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 94 चालान काटते हुये 12800 रूपये की जुर्माना धनराशि वसूली गयी। शनिवार को नगर पालिका परिषद, रामनगर के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल के दिशा निर्देशन मे की गयी कार्यवाही टीम में पर्यावरण पर्यवेक्षक विशाल कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर सुदेश कुमार मौजूद आदि मौजूद रहे। ईओ श्री उनियाल ने बताया कि भविष्य मे यह कार्यवाही जारी रहेंगी।
फ़ोटो-चालानी कार्यवाही.





