(डॉ. जफर सैफी/सम्पादक)
रामनगर। उत्तरांचल फैडरेशन आॅफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसो.उत्तराखंड के बैनर तले 12 सूत्रीय माॅगो को लेकर एआरटीओ कार्यालय मे कार्यरत मिनिस्टीरियल कर्मचारियो के द्वारा साकंेतिक गेट मिटिंग की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुये एआरटीओ कार्यालय की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मगंनी हंयाकी ने बताया कि संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, प्रांतीय महामंत्री राकेश सिंह रावत के अह्वान पर मिनिस्टीरियल कर्मचारियो से जुड़ी 12 सूत्रीय मांगो लेकर चरणवद्व आदोंलन चलाया जा रहा है। उनके अनुसार संगठन के द्वारा 12 सूत्रीय माॅगो के तहत प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी के पद को समाहित करते हुये पदनाम मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं एक पद उप निदेशक (प्रशासन) लेवल-11 के अतिरिक्त पद सृजन किये जाये, जिन विभागो मे पदोन्नति नही हो रही है वहाॅ पदोन्नत एसीपी की व्यवस्था लागू की जाये, पदोन्नति मे लागू फार्गो नियमवाली को समाप्त कर पूर्ववर्ती शासनादेश को लागू किया जाये, जिन विभागो मे मिनिस्टीरियल के पदो का पुनगर्ठन नही हुआ है वहाॅ शीघ्र पुनर्गठन कराया जाये, प्रदेश मे 60 प्रतिशत कार्मिक सरकारी सेवा मे होने के कारण पुरानी पेंशन योजना से वंचित है अतः कार्मिक हित मे पुरानी पेंशन बहाली हेतू केन्द्र सरकार से अनुरोध किया जाये, गोल्डन कार्ड मे आ रही असुविधा को तत्काल समाप्त किये जाये, स्थानान्तरण अधिनियम मे आ रही कठिनाईयो के निराकरण हेतु शीघ्र बैठक की जाये, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (समूह ख) के कत्र्यव एवं दायित्वो के निर्धारण का संशोधित शासनादेश निर्गत किया जाये, मिनिस्टिीरियल कार्मिको की काॅमन सेवा नियमावली प्रख्यापित की जाये, स्थानान्तरण अधिनियम मे समूह ग के कार्मिको को उसके गृह तहसील मे भी तैनात किये जाने का शासनादेश निर्गत किया जाये, पदोन्नति मे संक्रमण काल को समाप्त किया जाये, मिनिस्टीरियल के सृजित पदो पर किसी भी प्रकार के आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनाती न की जाये बल्कि इसकी स्पष्ट एसओपी बनायी जाये। बैठक को सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ सहायक गुलशन कुमार ने बताया कि मांगो को लेकर किये जा रहे आंदोलन के तहत विगत 7 सितम्बर से 19 सितम्बर तक प्रदेश के समस्त मिनिस्टीरियल कार्मिक विरोध स्वरूप काला फीता बाॅकर जनजागध अभियान के तहत विभागवर साकंेतिक गेट मिंटिग करेंगे। 21 सितम्बर से 24 सितम्बर तक उत्तराखंड सरकार के केबिनेट मंत्रीगणो को ज्ञापन दिये जायेंगे। इस मौके पर समपन्न हुयी गेट मिटिंग मे मंगनी हयांकी, गुलशन कुमार, मोहित चैधरी, शबनम, भाष्कर आनंद जोशी, पवन मेेहता आदि मौजूद रहे।
फोटो-







