रामनगर कोतवाली में पदोन्नत हुए नए पांच अपर दरोगाओं को सीओ और कोतवाल ने कंधों पर लगाए स्टार

रामनगर (नैनीताल)। रामनगर कोतवाली में आयोजित एक कार्यक्रम के तहत सीओ सुमित पांडे, कोतवाल सुशील कुमार ने कोतवाली एवं सीओ पेशी में पदोन्नत हुए पांच पुलिस दरोगाओं के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी।सीओ सुमित पांडे ने बताया की कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल नसीम अहमद, तालिब हुसैन, प्रकाश चंद्र सनवाल, सुभाष चौधरी एवं पेशी में तैनात महिमन कुमार को पदोन्नति मिलने के बाद उनके कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें उत्तराखंड पुलिस में आज से नई पारी की शुरुआत करने पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।उनसे अपेक्षा की गई की पदोन्नति कर्मचारी अब जनता के बीच जाकर उत्तराखंड मित्र पुलिस के स्लोगन को सार्थक बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करेंगे।इस मौके पर मौजूद कोतवाली के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने पदोन्नति वाले दरोगाओं को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।इस दौरान कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र प्रसाद, वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट, मालधन पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र कुमार,स्पेशल ब्रांच के इंचार्ज शेर बहादुर,एसआई धर्मवीर सिंह, कांस्टेबल महबूब आलम,कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल शेखर बिष्ट, कांस्टेबल पुष्पेंद्र रावत आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    (डॉ. जफर सैफी/ संपादक) रामनगर। नव गर्जिया सांस्कृतिक समिति के द्वारा मोहल्ला गुलरघट्टी मे संचालित की जा रही रामलीला मे तड़िका वध के सजीव मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर…

    Continue reading
    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    हल्द्वानी (धीरज भट्ट/संवाददाता)/ उत्तराखंड की नारी समाज सेवा में सबसे आगे रहती है यह चरित्रार्थ भाजपा महिला मोर्चा नेता भूमिका गोयल पर सटीक है भूमिका गोयल गरीब बच्चों को जहां…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ