ब्लॉक स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता में मोतीमहल की दीपा जोशी विजेता बनी

(डॉ ज़फर सैफ़ी/सम्पादक)
रामनगर। प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत यहां बीआरसी पीरुमदारा मैं आयोजित पाक कला प्रतियोगिता में संकुल स्तर से चयनित भोजन माताओं द्वारा अपने कौशल का प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक स्तरीय इस प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोती महल की भजन माता दीपा जोशी प्रथम जबकि राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय घासमंडी रामनगर से अनीता द्वितीय एवं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी बैलजूड़ी की भजन माता राधा जोशी तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के मानकों के अंतर्गत सभी प्रतिभागियों को भोजन में मटर पनीर, झुंगरे की खीर, मोटे अनाज के अंतर्गत गहत के दुबके, भट्ट की चुटकानी, पुलाव आदि भोजन मेनू निर्धारित किया गया। विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर हवलदार प्रसाद ने कहा कि बच्चों को गुणवत्ता युक्त भोजन प्रदान करने में भोजन माताओ की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है जिला अध्यक्ष राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ मनोज तिवारी ने कहा कि जनपद स्तर एवं राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। निर्णायक मंडल में ब्लॉक एमडीएम प्रभारी श्रीमती रश्मि जोशी, प्रधानाचार्य किसान इंटर कॉलेज हरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज डीकुली आसाराम, कुमारी सारिका, प्रदीप रावत, मधु बिष्ट, रेखा तोमर, कमलकांत पांडे शिव ओम अग्रवाल प्रमुख रहे। इस अवसर बीआरपी कुमारी रूपाली, राखी धनगर, हरीश कुमार, गौरव जोशी,श्रीमतीविमला भंडारी आदि उपस्थित रहे।
फ़ोटो-

  • Related Posts

    जिला टैक्स बार एसो. रुद्रपुर का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्नकनिष्ठ सदस्य बनने पर मो अफसर सैफ़ी को बधाईयो का तांतारूद्रपुर। जिला टैक्स बार एसोसिएशन रूद्रपुर का शपथ ग्रहण समारोह का…

    Continue reading
    पत्रकार नोशाद सिद्दीकी की सास हासमा बेगम के निधन पर चौतरफा शोक की लहर

    रामनगर/जसपुर। राष्ट्रीय पुलिस समाचार पत्रिका के कुमायूँ मंडल प्रभारी व स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार नोशाद सिद्दीकी की जसपुर के मोहल्ला डेरिया निवासी सास हासमा बेगम (आयु 75 वर्ष) पत्नी मरहूम शराफत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली

    सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार बने रामनगर रेलवे मे आरपीएफ चौकी इंचार्ज

    सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार बने रामनगर रेलवे मे आरपीएफ चौकी इंचार्ज

    मानसून मे अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, सीएमओ डा.रश्मि पंत ने खुद ने संभाला मोर्चा, ACMO रहते नैनीताल जनपद मे कोरोना काल मे दे चुकी है बेहतरीन सेवाएं

    मानसून मे अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, सीएमओ डा.रश्मि पंत ने खुद ने संभाला मोर्चा,                          ACMO रहते नैनीताल जनपद मे कोरोना काल मे दे चुकी है बेहतरीन सेवाएं

    डॉक्टर की विदेशी डिग्री हासिल करने के उपरांत भारत मे भी परीक्षा उत्तीर्ण करके अरशद वारसी ने मान बड़ाया

    डॉक्टर की विदेशी डिग्री हासिल करने के उपरांत भारत मे भी परीक्षा उत्तीर्ण करके अरशद वारसी ने मान बड़ाया

    हाई स्कूल में 92.4 प्रतिशत अंक लाकर सोमाक्ष श्रीवास्तव ने स्व.दादा केबीएल श्रीवास्तव का सपना साकार किया। रामनगर। ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रणय श्रीवास्तव के पुत्र सोमाक्ष श्रीवास्तव के द्वारा सीबीएसई बोर्ड से हाई स्कूल की परीक्षा 92.4 प्रतिशत अंको साथ उत्तीर्ण करके अपने परिजनों व स्कूल के शिक्षकों का नाम रोशन किया है। ज्ञात रहे कि सोमाक्ष श्रीवास्तव के दादा स्व केबीएल श्रीवास्तव ने बर्ष 1970 में रामनगर में एमपी इंटर कॉलेज में बतौर मनोविज्ञान प्रवक्ता के रूप में शुरुआत की व 40 वर्ष अपनी सेवाएं दी तथा प्रिंसिपल पद से रिटायर्ड हुये। रामनगर में इंग्लिश मीडियम एजुकेशन व नाटक व रंगारंग कार्यक्रमो का जनक माना जाता है। स्व. श्रीवास्तव के द्वारा पम्पापुरी में वर्ष 1987 में हैप्पी होम के नाम से रामनगर में पहले इंग्लिश मीडियम स्कूल की नींव रखकर क्षेत्रवासियों को इंग्लिश मीडियम पढ़ाई की सौगात दी थी बाद में हैप्पी होम स्कूल का नाम ग्रेट मिशन रखा गया जिसकी नर्सरी से क्लास आठ तक पम्पापुरी मे में संचालित है जिसका संचालन उनके ज्येष्ठ पुत्र प्रणय श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी आलोकिता श्रीवास्तव के द्वारा किया जाता है जबकि काशीपुर रोड स्थित दूसरी ब्रांच जो कि इंटर तक कि शिक्षा देती है का संचालन छोटे पुत्र डॉ प्रसून श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी डॉ नलिनी श्रीवास्तव के द्वारा किया जाता है। हाई स्कूल टॉपर बनकर सोमाक्ष ने अपने स्व. दादा केबीएल श्रीवास्तव व स्व. दादी मंजुला श्रीवास्तव पिता प्रणय श्रीवास्तव, माता आलोकिता श्रीवास्तव, स्कूल डायरेक्टर व चाचा डॉ. प्रसून श्रीवास्तव, स्कूल प्रिंसिपल व चाची डॉ नलिनी श्रीवास्तव, स्कूल व स्कूल के टीचर्स व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।