नैनीताल एसपी संचार आरडी मठपाल ने रामनगर में हरी झंडी दिखाकर अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया

(मो.ज़फर सैफ़ी/सम्पादक)
रामनगर। फायर बिग्रेड विभाग के द्वारा आज से आयोजित होने वाले अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ एसपी आरडी मठपाल ने विभागीय शहीदों को श्रदांजलि देकर व अग्निशमन वाहनों की जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। मंगलवार की सुबह स्थानीय फायर बिग्रेड विभाग में आयोजित हुये कार्यक्रम में एसपी संचार, एसपी एकाउंट, एसपी कानून व्यवस्था रेवाधर मठपाल के ने बताया कि 14 अप्रेल सन 1944 में मुंबई हुये भीषण अग्निकांड में 1300 लोगो की मौत हुई थी जिसमे 66 फायरकर्मी शहीद हुये थे जिनकी स्मृति में अग्निशमन विभाग हर वर्ष 14 अप्रेल से अग्नि सुरक्षा ज़ह जागरूकता सप्ताह मनाता है। श्री मठपाल के द्वारा शहीद फायरकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी व अग्निशमन वाहनों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुये अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत ने बताया कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत आग से सुरक्षा से जुड़े विभिन्न ज़न जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर फायर बिग्रेड के हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह नेगी, कांस्टेबल पुष्कर सिंह रावत, वसीम अहमद, मो उमर, शम्भू गिरी, देवेंद्र पाल, प्रशान्त शर्मा, राय सिंह, मनोज कुमार, शैलेन्द्र सिंह, प्रकाश चन्द्र पन्त आदि मौजूद रहे।
फ़ोटो-

  • Related Posts

    गंदगी व सिंगल यूज प्लास्टिकके खिलाफ ईओ आलोक उनियाल की कड़ी कार्यवाही, वसूली जुर्माना राशि

    रामनगर। नगर पालिका परिषद रामनगर द्वारा गंदगी एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 94 चालान काटते हुये 12800 रूपये की जुर्माना धनराशि वसूली गयी। शनिवार को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बनभूलपुरा की सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, शिकायत के बाद PWD ने दिए जांच के निर्देश

    बनभूलपुरा की सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, शिकायत के बाद PWD ने दिए जांच के निर्देश

    28 नवंबर को सजेगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, मुख्य अतिथि और अति विशिष्ट अतिथियों की रहेगी गरिमामयी मौजूदगी

    28 नवंबर को सजेगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, मुख्य अतिथि और अति विशिष्ट अतिथियों की रहेगी गरिमामयी मौजूदगी

    एनसीएसके भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल सम्मानित

    एनसीएसके भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल सम्मानित

    कार चालक द्वारा पीछे से टक्कर मारने पर बाइक सवार घायल हुआ

    कार चालक द्वारा पीछे से टक्कर मारने पर बाइक सवार घायल हुआ

    कॉर्बेट की गूँज अब राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस का सदस्य बना.

    कॉर्बेट की गूँज अब राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस का सदस्य बना.

    एमडी डर्मेटोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाली खटीमा की पहली बेटी व रामनगर की पहली पुत्रवधु बनी डाॅ. ताबिर रहमान

    एमडी डर्मेटोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाली खटीमा की पहली बेटी व रामनगर की पहली पुत्रवधु बनी डाॅ. ताबिर रहमान