नव वर्ष के अवसर पर नारी शक्ति एकेडमी की अध्यक्ष शबाना सैफी ने बांटे डिप्लोमा प्रमाण पत्र

(रूबीना सैफी/सह सम्पादक)

रामनगर। नव वर्ष के अवसर पर नारी शक्ति एवं बाल विकास जन जागृति समिति एकेडमी रामनगर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एकेडमी की अध्यक्ष शबाना सैफी ने उन छात्राओं को डिप्लोमा प्रमाण-पत्र प्रदान किए, जिन्होंने ब्यूटीशियन/पार्लर एवं सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया है।कार्यक्रम के दौरान शबाना सैफी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की महिलाएँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और ऐसे व्यावसायिक प्रशिक्षण उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना और समाज में सम्मानजनक जीवन जीने के योग्य बनाना है।डिप्लोमा प्राप्त करने वाली छात्राओं ने भी संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यहाँ उन्हें न केवल तकनीकी ज्ञान मिला बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना भी विकसित हुई।अंत में सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएँ दी गईं। एकेडमी में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्राएँ नारी शक्ति एवं बाल विकास जन जागृति समिति एकेडमी मोहल्ला उत्तरी खताड़ी इंदिरा कालोनी रामनगर में संपर्क कर सकती हैं। इस दौरान शबाना सैफी अनम शमा आदिल खान साहिल सिद्दीकी शबाना,खुशी मुस्कान सुहेल आदि मौजूद रहें।

  • Related Posts

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    (डॉ. जफर सैफी/ संपादक) रामनगर। नव गर्जिया सांस्कृतिक समिति के द्वारा मोहल्ला गुलरघट्टी मे संचालित की जा रही रामलीला मे तड़िका वध के सजीव मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर…

    Continue reading
    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    हल्द्वानी (धीरज भट्ट/संवाददाता)/ उत्तराखंड की नारी समाज सेवा में सबसे आगे रहती है यह चरित्रार्थ भाजपा महिला मोर्चा नेता भूमिका गोयल पर सटीक है भूमिका गोयल गरीब बच्चों को जहां…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ