SDM ने किया CSC सेंटर का निरीक्षण, सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर

26 आधार कार्ड कब्जे में लिए

कालाढूंगी। उप जिलाधिकारी (SDM) द्वारा क्षेत्र के तीन कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान SDM ने केंद्र में उपलब्ध विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं, नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं तथा कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया।
परीक्षण हेतु सन्देह के आधार पर सलमान कंप्यूटर सेंटर से 26 आधार कार्ड कब्जे में लिए गए। जिस संबंध में पृथक से नोटिस प्रेषित किया जा रहा है।
SDM ने सेवाओं के समय पर निस्तारण, शुल्क सूची के स्पष्ट प्रदर्शित होने, आधार व अन्य प्रमाणपत्रों से जुड़ी प्रक्रियाओं की पारदर्शिता तथा शिकायत निवारण व्यवस्था की भी जांच की। उन्होंने उपस्थित ऑपरेटरों को निर्देशित किया कि किसी भी नागरिक को अनावश्यक प्रतीक्षा या अतिरिक्त शुल्क का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी, बायोमेट्रिक मशीन जैसे उपकरणों की कार्य स्थिति की भी समीक्षा की। SDM ने कहा कि CSC सेंटर ग्रामीण व शहरी नागरिकों को सरकारी सेवाएँ सरलता से उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं, इसलिए सेवा गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अंत में SDM ने केंद्र संचालक को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए तथा नियमित रूप से सेवाओं की मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी जारी किए। उप जिलाधिकारी बिपिन चंद्र पंत ने एक सप्ताह के अंतर्गत विगत 6 वर्षों में जारी प्रमाण पत्र की जांच के निर्देश जारी किए गए जांच एवं गलत तरीके से यदि जांच में ऐसा पाया जाता है की प्रमाण पत्र गलत तरीके से निर्गत किए गए हैं तो विचलन की स्थिति में निरीक्षण टीम के द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर प्रमाण पत्र को शून्य घोषित कर दिया जाएगा।
राजस्व निरीक्षक फैजान खान, राजस्व उप निरीक्षक तारा चन्द्र घिल्डियाल,जितेन्द्र मिश्रा,हरीश गिरी, इ डिस्ट्रिक्ट ऑपरेटर इमरान खान आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शिक्षा निदेशक नोटियाल पर हमले से नराज अधिकारियों व शिक्षकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

    (मो.ज़फर सैफ़ी/सम्पादक) रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद में कार्यरत उत्तराखंड एजुकेशनल अधिकारी प्रशासनिक संवर्ग एसोसिएशन, राजकीय शिक्षक संघ, एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन,लेखा संवर्ग व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के सभी…

    Continue reading
    होली के त्यौहार को लेकर कोतवाली मे अमन कमेटी की बैठक समपन्न, कौमी एकता की मिसाल कायम करते हुये मुस्लिम भाईयो ने जुमे की नमाज लेट अता करने का निर्णय लिया

    (डॉ ज़फर सैफ़ी/सम्पादक)रामनगर। होली के पर्व के लेकर कोतवाली मे अमन कमेटी की बैठक मे होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने का निर्णय लिया गया जबकि कोमी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएमइ मे ब्रजेश हॉस्पिटल की डेंटल डिपार्टमेंट हेड डॉ. विनती अग्रवाल ने लेज़र कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये सिंगल सिटिंग आरसीटीसी की जानकारी दी

    सीएमइ मे ब्रजेश हॉस्पिटल की डेंटल डिपार्टमेंट हेड डॉ. विनती अग्रवाल ने लेज़र कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये सिंगल सिटिंग आरसीटीसी की जानकारी दी

    ब्रजेश हॉस्पिटल, रामनगर के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने सीएमइ मे हेमोरोइड के लेज़र ऑपरेशन की जानकारी दी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया

    ब्रजेश हॉस्पिटल, रामनगर के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने सीएमइ मे हेमोरोइड के लेज़र ऑपरेशन की जानकारी दी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया

    शिक्षा समाज सेवा एवं रामलीला आयोजन के लिए योगेश्वर प्रसाद देवरानी को रामायणी सम्मान 1- सामाजिक सेवा एवं संस्कृति श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित 2- तिथि 19 अगस्त 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बी एच यू ) में होगा समारोह

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर मालधनचौड़ में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर मालधनचौड़ में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएमआर हॉस्पिटल, मुरादाबाद के सीनियर न्यूरोलोजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने मानसिक रोगों के दिये

    डीएमआर हॉस्पिटल, मुरादाबाद के सीनियर न्यूरोलोजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने मानसिक रोगों के दिये

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली