रामनगर में गुलदार के हमले में एक महिला हुई घायल गांव में बनी दहशत

रामनगर।तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रामनगर रेंज के अंतर्गत ग्राम कालूसिद्ध गोबरा क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह जंगल में घास काटने गई एक महिला पर अचानक गुलदार ने हमला बोलते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल महिला को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना के संबंध में जानकारी देते हुए ग्राम कालु सिद्ध नई बस्ती निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि उसकी 52 वर्षीय भाभी प्रभा देवी गांव की कुछ अन्य महिलाओं के साथ शुक्रवार की सुबह घास काटने गई थी इसी बीच गुलदार ने उनकी भाभी पर हमला बोल गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ में मौजूद महिलाओं ने जब शोर मचाया तो गुलदार प्रभा देवी को लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से भाग गया इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन और अन्य ग्रामीणों की मदद से घायल प्रभा को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना के बाद गांव में गुलदार के आतंक को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है वहीं घटना के बाद विभाग के अधिकारियों ने मौके पर वन कर्मचारीयों की गस्त शुरू कर दी है।तराई पश्चिम वन प्रभाग रामनगर रेंज के रेंजर जेपी डिमरी ने बताया कि महिला के ऊपर हमला करने वाली मादा गुलदार है और उसके दो छोटे छोटे बच्चे हैं।उन्होंने बताया कि 15 मई को ग्राम पूछड़ी क्षेत्र में इसी मादा गुलदार ने तीन लोगो पर हमला किया था।उन्होंने बताया कि वन विभाग की गश्त बढ़ा दी गई है।पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही हैं।उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों से अकेले जंगल में न जाने की अपील की है।

  • Related Posts

    मेरे पत्रकारिता गुरू व मार्गदर्शक है अनिरूद्व निझावन जी-डाॅ. जफर सैफी ईमानदारी, सिद्वाॅतवादी, कर्मशील गुणो का समावेश है अनिरूद्व निझावन

    (डॉ ज़फर सैफ़ी/सम्पादक) 02,09,2025रामनगर। बात उन दिनो की है जब मे वर्ष 1993 मे राजकीय इंटर काॅलेज, रामनगर मे हाईस्कूल का छात्र था तथा उन दिनो क्लास मे सप्ताह मे…

    Continue reading
    पत्रकार फरीद क़ुरैशी के मौसेरे भाई का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

    रामनगर। हार्ट अटैक के कारण एक युवक की मृत्यु हो गयी। मृतक की शादी अभी महज छः माह पूर्व रामनगर से हुयी थी। नगर के पत्रकार फरीद कुरैशी के मुरादाबाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल