सीएम धामी के निर्देश पर सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने हल्द्वानी में पत्रकारो की समस्याओं से रूबरू हुये, पत्रकार हितों से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र होगा निराकरण-केएस चौहान

( मो ज़फर सैफ़ी/सम्पादक)
हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी प्रदेश के पत्रकारों के हितों को सदैव ततपर रहते है तथा उनके द्वारा सूचना विभाग के सीनियर अधिकारियों को पत्रकारो के साथ बैठक करके पत्रकारों की समस्याओं से रूबरू होकर उनके निराकरण के लिये निर्देशित किया है, जिस क्रम में आज में आपके सम्मुख उपस्थित हुआ हूँ। गुरुवार को मीडिया सेंटर हल्द्वानी में सूचना एवं लोक जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान के द्वारा जनपद नैनीताल के पत्रकारों के साथ बैठक करके उनकी समस्याओं को जाना गया व उनकी समस्याओं के शीघ्र ही विभाग व शासन स्तर पर निराकरण के लिये आश्वस्त किया गया। इस मौके पर मीडियाकर्मियों ने श्री चौहान के समझ पत्रकारो की चिकित्सा सुविधा, पत्रकार मान्यता दिये जाने, मान्यता प्राप्त पत्रकारो को ऋण योजना दिए जाने, मान्यता प्राप्त पत्रकारों को राज्य अथिति गृहो में तत्काल आरक्षण की व्यवस्था लागू, उच्च शिक्षा में पत्रकारों के बच्चों को आरक्षण दिये जाने, मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिये पूर्व के लागू रेलवे आरक्षण पुनः शुरू किये जाने, टोल प्लाज़ाओ में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को छूट दिये जाने सहित कई मुद्दों को रखा गया। श्री चौहान के द्वारा सूचना विभाग के स्तर पर निस्तारित होने वाली समस्याओं का जल्द ही समाधान किये जाने व अन्य विभागों के स्तर की समस्याओं के निस्तारण के लिए पत्राचार किये जाने का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के द्वारा किया गया। बैठक में अतिरिक्त सहायक सूचना अधिकारी अहमद नदीम सहित मो ज़फर सैफ़ी, चंचल गोला, खुशाल रावत, मो उस्मान, भगवान सिंह गंगोला, त्रिलोचन भट्ट, दया जोशी, प्रमोद बमेठा, डॉ विपिन चंद्रा, गिरीश गोस्वामी, मनोज लोहनी सहित हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं के पत्रकार उपस्थित रहे तथा श्री चौहान को स्मृति चिन्ह व बुके देकर उनका स्वागत व आभार व्यक्त किया।
फ़ोटो-

  • Related Posts

    सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार बने रामनगर रेलवे मे आरपीएफ चौकी इंचार्ज

    रामनगर (नैनीताल)। रामनगर रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ चौकी हेतु जितेंद्र कुमार को इंचार्ज का जिम्मा सौंपा गया है। मेकेनिकल इंजिनियरिंग मे बीटेक तक की शिक्षा प्राप्त व हरियाणा मे जन्मे…

    Continue reading
    नैनीताल एसपी संचार आरडी मठपाल ने रामनगर में हरी झंडी दिखाकर अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया

    (मो.ज़फर सैफ़ी/सम्पादक)रामनगर। फायर बिग्रेड विभाग के द्वारा आज से आयोजित होने वाले अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ एसपी आरडी मठपाल ने विभागीय शहीदों को श्रदांजलि देकर व अग्निशमन वाहनों की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीएमआर हॉस्पिटल, मुरादाबाद के सीनियर न्यूरोलोजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने मानसिक रोगों के दिये

    डीएमआर हॉस्पिटल, मुरादाबाद के सीनियर न्यूरोलोजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने मानसिक रोगों के दिये

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली

    सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार बने रामनगर रेलवे मे आरपीएफ चौकी इंचार्ज

    सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार बने रामनगर रेलवे मे आरपीएफ चौकी इंचार्ज

    मानसून मे अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, सीएमओ डा.रश्मि पंत ने खुद ने संभाला मोर्चा, ACMO रहते नैनीताल जनपद मे कोरोना काल मे दे चुकी है बेहतरीन सेवाएं

    मानसून मे अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, सीएमओ डा.रश्मि पंत ने खुद ने संभाला मोर्चा,                          ACMO रहते नैनीताल जनपद मे कोरोना काल मे दे चुकी है बेहतरीन सेवाएं

    डॉक्टर की विदेशी डिग्री हासिल करने के उपरांत भारत मे भी परीक्षा उत्तीर्ण करके अरशद वारसी ने मान बड़ाया

    डॉक्टर की विदेशी डिग्री हासिल करने के उपरांत भारत मे भी परीक्षा उत्तीर्ण करके अरशद वारसी ने मान बड़ाया