कार्बेट पार्क का दिल ढिकाला मानसून सीजन के चलते 15 जून से 15 अक्टुबर तक के लिये बंद


रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन 15 जून शनिवार से पर्यटको के भ्रमण के लिए बंद दिया गया है। पार्क निदेशक डॉ धीरज पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्क प्रशासन द्वारा 15 जून से 15 नवंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बरसात को देखते हुए इस जोन को बंद कर दिया जाता है जबकि बिजरानी व अन्य जोन 30 जून को बंद कर दिये जाते है तथा कुछ जोन सड़के सही रहने तक के लिये खुले रहते है तथा अधिक बरसात मे बंद कर दिये जाते है। रामनगर स्थित पार्क के स्वागती कक्ष में तैनात रेन्जर निर्मल पांडे ने बताया कि बिजरानी 30 जून को बंद हो जायेगा तथा इसके अलावा ढेला, झिरना और गर्जिया जोन सड़के सही रहने तक डे सफारी के लिये खुले रहेंगे। ढिकाला के प्रवेशद्वार धनगढ़ी गेट के इंचार्ज रेन्जर जितेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इस बार पर्यटकों को टाईगर, हाथी, क्रोकोडाइल सहित विभिन्न पशु-पक्षियों के दीदार हुये है जिससे वह बेहद खुश होकर सकरात्मक सोच के साथ अपने-2 घर वापिस लौटे है। श्री नेगी ने बताया कि धनगढ़ी गेट स्थित म्यूजिक अभी पर्यटकों के लिये खुला रहेगा। धनगढ़ी म्यूजियम कर्मी नितिन के अनुसार पर्यटकों को म्यूजियम में टाइगर, हाथियों, मगरमच्छ की ममी के साथ-2 थ्री डी फिल्में काफी पसंद आ रही है। ढिकाला में केंटर सफारी कराने वाले चालक मो. आजम ने बताया कि पार्क बन्दी के अंतिम दिन 15 जून को मोर्निंग सफारी में ग्रास लेंड में पर्यटकों को मेल टाइगर के एक घण्टे तक दीदार हुऐ। रामनगर स्थित पार्क के स्वागती कक्ष में कार्यरत बबीता जोशी व रितु बेलवाल रावत ने बताया कि ढिकाला जोन बंद हो जाने के बाबजूद भी बड़ी संख्या में टूरिस्ट डे सफारी के लिये आनलाइन बुकिंग कर रहे है तथा डे सफारी का लुफ्त लेने पार्क के बिजरानी, ढेला, झिरना, गर्जिया जोन के लिये परमिट प्राप्त करने रिशेप्शन में आ रहे है। इधर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या के अनुसार वन विभाग के अधीन आने वाले सीतावनी जोन व फाटो जोन में डे सफारी भी जारी है। गौरतलब रहे कि कार्बेट पार्क के डे सफारी जोन के अलावा अब पर्यटकों को सीतावनी जोन व फाटो जोन खूब लुभा रहा है तथा झरने में नहाने की चाह रखने वाले पर्यटक रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर स्थित बाराती रो व कार्बेट फॉल (डेंजर फॉल) में काफी मौज मस्ती कर रहे है जबकि क्षेत्र के वाटर पार्क भी आजकल फूल चल रहे है। कार्बेट पार्क के डायरेक्टर धीरज पांडे, डिप्टी डायरेक्टर, वार्डन अमित ग्वासाकोटी के अनुसार कार्बेट की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बड़ने पर ही है।

  • Related Posts

    मेरे पत्रकारिता गुरू व मार्गदर्शक है अनिरूद्व निझावन जी-डाॅ. जफर सैफी ईमानदारी, सिद्वाॅतवादी, कर्मशील गुणो का समावेश है अनिरूद्व निझावन

    (डॉ ज़फर सैफ़ी/सम्पादक) 02,09,2025रामनगर। बात उन दिनो की है जब मे वर्ष 1993 मे राजकीय इंटर काॅलेज, रामनगर मे हाईस्कूल का छात्र था तथा उन दिनो क्लास मे सप्ताह मे…

    Continue reading
    रामनगर चिकित्सालय में सर्जन सहित 9 स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैनात

    (डॉ ज़फर सैफ़ी)रामनगर। उत्तराखंड सरकार के द्वारा रामनगर के स्व रामदत्त चिकित्सालय को पीपी मोड से हटाये जाने के बाद अब 9 स्पेशलिस्ट डॉक्टरो की तैनाती कर दी गयी है।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल