कॉर्बेट पार्क के गर्जिया जोन में अब पूरे साल सफारी की अनुमति, गाइड व जिप्सी संचालको में खुशी, ढेला व झिरना के बाद अब गर्जिया बना तीसरा ऐसा जोन

(डॉ.ज़फर सैफ़ी, 29 जून 2024)
रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व के गर्जिया पर्यटन जोन को पूरे वर्ष भर खोले रखने की अनुमति मिलने पर गाईड व जिप्सी ऐसो. ने खुशी व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। इस आशय से 28 जून 2024 को पत्रांक संख्या 3430/15-1 में प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, उत्तराखंड समीर सिन्हा देहरादून के द्वारा पत्रांक संख्या-3430/15-1 देहरादून, दिनाँक 28 जून 24 में अवगत कराया कि राष्ट्रीय व्याध संरक्षण प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा 29 सितम्बर 2022 को कार्बेट टाइगर रिजर्व के बफर जोन स्थित गर्जिया पर्यटन जोन के संचालन की अनुमति दी थी जिसके तहत हर वर्ष 15 अक्टूबर से 20 जून तक विभाग द्वारा पर्यटन गतिविधियां संचालित की जाती है। बीते काफी समय से गाइड एवं जिप्सी एसोसिएशन की झिरना व ढेला की तरह गर्जिया जोन को वर्षभर खोले जाने की मांग को देखते हुये गर्जिया जोन में वर्षभर पर्यटन गतिविधिया संचालित किए जाने की अनुमति दी है मगर इस बीच वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972, यथा संशोधित 2022 के प्रावधानों, एनसीटीए की गाइड लाइंस, सीटीआर के नियम व पर्यटकों की सुरक्षा का पूर्ण ख्याल रखना होंगा। जिप्सी वेल्फेयर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नूर मौहम्मद खांन ने जानकारी देते हुए बताया गर्जिया जोन की बुकिंग पहले 30 जून तक ही खोली गयी थी पर अब 1 जुलाई से आगे की बुकिंग भी खुल जाएगी इससे जहां जिप्सी संचालकों, नेचर गाइडो को मॉनसून सीजन में रोजगार मिलेगा वही होटल रिजॉर्ट, रेस्टोरेंट ढाबे वालों और ग्रामीण क्षेत्रों मे अपनी आजीविका चला रहे छोटे छोटे दुकान वालों को भी रोजगार मिलेगा। सभी जिप्सीयां फॉरव्हिल ड्राइव है और किसी भी ट्रेक पर चलने में सक्षम हैं। श्री खान इस मांग को पूर्ण किए जाने पर प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा, कॉर्बेट टाईगर रिजर्व के अधिकारियों व शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    मेरे पत्रकारिता गुरू व मार्गदर्शक है अनिरूद्व निझावन जी-डाॅ. जफर सैफी ईमानदारी, सिद्वाॅतवादी, कर्मशील गुणो का समावेश है अनिरूद्व निझावन

    (डॉ ज़फर सैफ़ी/सम्पादक) 02,09,2025रामनगर। बात उन दिनो की है जब मे वर्ष 1993 मे राजकीय इंटर काॅलेज, रामनगर मे हाईस्कूल का छात्र था तथा उन दिनो क्लास मे सप्ताह मे…

    Continue reading
    रामनगर चिकित्सालय में सर्जन सहित 9 स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैनात

    (डॉ ज़फर सैफ़ी)रामनगर। उत्तराखंड सरकार के द्वारा रामनगर के स्व रामदत्त चिकित्सालय को पीपी मोड से हटाये जाने के बाद अब 9 स्पेशलिस्ट डॉक्टरो की तैनाती कर दी गयी है।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाई स्कूल में 92.4 प्रतिशत अंक लाकर सोमाक्ष श्रीवास्तव ने स्व.दादा केबीएल श्रीवास्तव का सपना साकार किया। रामनगर। ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रणय श्रीवास्तव के पुत्र सोमाक्ष श्रीवास्तव के द्वारा सीबीएसई बोर्ड से हाई स्कूल की परीक्षा 92.4 प्रतिशत अंको साथ उत्तीर्ण करके अपने परिजनों व स्कूल के शिक्षकों का नाम रोशन किया है। ज्ञात रहे कि सोमाक्ष श्रीवास्तव के दादा स्व केबीएल श्रीवास्तव ने बर्ष 1970 में रामनगर में एमपी इंटर कॉलेज में बतौर मनोविज्ञान प्रवक्ता के रूप में शुरुआत की व 40 वर्ष अपनी सेवाएं दी तथा प्रिंसिपल पद से रिटायर्ड हुये। रामनगर में इंग्लिश मीडियम एजुकेशन व नाटक व रंगारंग कार्यक्रमो का जनक माना जाता है। स्व. श्रीवास्तव के द्वारा पम्पापुरी में वर्ष 1987 में हैप्पी होम के नाम से रामनगर में पहले इंग्लिश मीडियम स्कूल की नींव रखकर क्षेत्रवासियों को इंग्लिश मीडियम पढ़ाई की सौगात दी थी बाद में हैप्पी होम स्कूल का नाम ग्रेट मिशन रखा गया जिसकी नर्सरी से क्लास आठ तक पम्पापुरी मे में संचालित है जिसका संचालन उनके ज्येष्ठ पुत्र प्रणय श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी आलोकिता श्रीवास्तव के द्वारा किया जाता है जबकि काशीपुर रोड स्थित दूसरी ब्रांच जो कि इंटर तक कि शिक्षा देती है का संचालन छोटे पुत्र डॉ प्रसून श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी डॉ नलिनी श्रीवास्तव के द्वारा किया जाता है। हाई स्कूल टॉपर बनकर सोमाक्ष ने अपने स्व. दादा केबीएल श्रीवास्तव व स्व. दादी मंजुला श्रीवास्तव पिता प्रणय श्रीवास्तव, माता आलोकिता श्रीवास्तव, स्कूल डायरेक्टर व चाचा डॉ. प्रसून श्रीवास्तव, स्कूल प्रिंसिपल व चाची डॉ नलिनी श्रीवास्तव, स्कूल व स्कूल के टीचर्स व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    नैनीताल एसपी संचार आरडी मठपाल ने रामनगर में हरी झंडी दिखाकर अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया

    नैनीताल एसपी संचार आरडी मठपाल ने रामनगर में हरी झंडी दिखाकर अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया

    शाइनिंग स्टार स्कूल की छात्रा तुषिता का अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार चयन, 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ मिली बड़ी उपलब्धि

    शाइनिंग स्टार स्कूल की छात्रा तुषिता का अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार चयन, 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ मिली बड़ी उपलब्धि

    पत्रकार नोशाद सिद्दीकी की सास हासमा बेगम के निधन पर चौतरफा शोक की लहर

    पत्रकार नोशाद सिद्दीकी की सास हासमा बेगम के निधन पर चौतरफा शोक की लहर

    युवक कांग्रेस (यूथ कांग्रेस) की प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव में रामनगर के कांग्रेस नेता चांद खान को प्रदेश महासचिव निर्वाचित होने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी रहे भुवन पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल खुलासा सहित कांग्रेसजनों ने दी मुबारकबाद

    युवक कांग्रेस (यूथ कांग्रेस) की प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव में रामनगर के कांग्रेस नेता चांद खान को प्रदेश महासचिव निर्वाचित होने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी रहे भुवन पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल खुलासा सहित कांग्रेसजनों ने दी मुबारकबाद

    जामा मस्जिद मे कुरान शरीफ के मुकम्मल होने पर खत्म शरीफ का प्रोग्राम मुनाकिद किया गया, इकरार हुसैन व महमूद खां ने तबर्रुक, ख्वाजा नोजवान कमेटी ने सबील का ििनतजाम किया, कुरान इंसान को अंधेरे से उजालो की ओर लाने का ज़रिया-शहर काजी

    जामा मस्जिद मे कुरान शरीफ के मुकम्मल होने पर खत्म शरीफ का प्रोग्राम मुनाकिद किया गया,  इकरार हुसैन व महमूद खां ने तबर्रुक, ख्वाजा नोजवान कमेटी ने सबील का ििनतजाम  किया,                   कुरान इंसान को अंधेरे से उजालो की ओर लाने का ज़रिया-शहर काजी