28 नवंबर को सजेगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, मुख्य अतिथि और अति विशिष्ट अतिथियों की रहेगी गरिमामयी मौजूदगी

मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक में आयोजन पर लगी मुहर, हल्द्वानी के संकल्प वेंकट हॉल में जुटेंगे दुग्ध उत्पादक, जनप्रतिनिधि और सहकारिता क्षेत्र की हस्तियां

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं के 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 28 नवंबर को हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित संकल्प वेंकट हॉल में आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में मुख्य अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथियों सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, सहकारिता क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक प्रतिभाग करेंगे।बुधवार को दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में संचालक मंडल के सदस्यों एवं अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्षिक अधिवेशन के आयोजन स्थल, कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से अधिवेशन के आयोजन पर मुहर लगा दी गई। वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन में दुग्ध संघ की वर्षभर की गतिविधियों, वार्षिक प्रगति रिपोर्ट, आय-व्यय के विवरण तथा दुग्ध उत्पादकों के हितों से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने, उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और सहकारी व्यवस्था को अधिक सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषय भी अधिवेशन के केंद्र में रहेंगे। 28 नवंबर को आयोजित होने वाले इस भव्य अधिवेशन में मुख्य अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथियों के साथ जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों और गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम में संघ की उपलब्धियों को साझा करने के साथ ही दुग्ध उत्पादकों के योगदान को सम्मान देने और सहकारी आंदोलन को नई मजबूती प्रदान करने से जुड़े विषय विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बैठक में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार, आनंद सिंह नेगी, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा देवी रैक्वाल एवं थान सिंह बिष्ट मौजूद रहे। इसके अलावा दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, खलील अहमद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    (डॉ. ज़फर सैफी/सम्पादक)रामनगर। नगर के युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल को भारतीय व्यापार मंडल का नैनीताल जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भारतीय व्यापार मंडल (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल…

    Continue reading
    समाजसेवी व कांग्रेस के युवा तुर्क नेता डॉ. जफर सैफी को मिली रामनगर मंडलम अध्यक्ष की जिम्मेदारी, डॉ जफर सैफी ने किया वायदा कांग्रेस उम्मीदवार को विधानसभा चुनाव जिताने के लिये नहीं छोडेंगे कोई कोर-कसर

    (नावेद सैफी सैफी/सह सम्पादक)रामनगर। रामनगर नगर पालिका की पूर्व सभासद व जिला योजना की सदस्य रही रुबीना सैफी के प्रतिनिधि बतौर कार्य कर चुके व कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्त्ता डॉ. मो.…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बनभूलपुरा की सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, शिकायत के बाद PWD ने दिए जांच के निर्देश

    बनभूलपुरा की सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, शिकायत के बाद PWD ने दिए जांच के निर्देश

    28 नवंबर को सजेगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, मुख्य अतिथि और अति विशिष्ट अतिथियों की रहेगी गरिमामयी मौजूदगी

    28 नवंबर को सजेगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, मुख्य अतिथि और अति विशिष्ट अतिथियों की रहेगी गरिमामयी मौजूदगी

    एनसीएसके भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल सम्मानित

    एनसीएसके भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल सम्मानित

    कार चालक द्वारा पीछे से टक्कर मारने पर बाइक सवार घायल हुआ

    कार चालक द्वारा पीछे से टक्कर मारने पर बाइक सवार घायल हुआ

    कॉर्बेट की गूँज अब राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस का सदस्य बना.

    कॉर्बेट की गूँज अब राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस का सदस्य बना.

    एमडी डर्मेटोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाली खटीमा की पहली बेटी व रामनगर की पहली पुत्रवधु बनी डाॅ. ताबिर रहमान

    एमडी डर्मेटोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाली खटीमा की पहली बेटी व रामनगर की पहली पुत्रवधु बनी डाॅ. ताबिर रहमान