एनसीएसके भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल सम्मानित


रामनगर (नैनीताल)। नेशनल कमीशन ऑफ सफाई कर्मचारी (एनसीएसके) भारत सरकार की सदस्या सुषमा गोड़ियाल के रामनगर आगमन पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान नगर पालिका परिषद रामनगर के अधिशासी अधिकारी (ईओ) आलोक उनियाल द्वारा अपने कार्यकाल में पर्यावरण मित्रों (सफाई कर्मचारियों) के हित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की भूरि-भूरि सराहना करते हुए सदस्या श्रीमती गोड़ियाल द्वारा उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
समीक्षा के दौरान यह बात प्रमुखता से सामने आई कि अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों के कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को अपनी विधानसभा की नगर पालिका में सर्वप्रथम लागू कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विशेष रूप से माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार साप्ताहिक अवकाश के प्रस्ताव को पालिका चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम एवं अन्य सभासदों की सहमति से पारित कर रामनगर नगर पालिका पूरे उत्तराखंड में यह पहल करने वाली पहली नगर पालिका बनी है।
समीक्षा बैठक में इस विधानसभा की नगर पालिका के भीतर कर्मचारियों से जुड़ी कोई भी समस्या लंबित नहीं पाई गई। यहाँ प्रत्येक छह माह में कर्मचारियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जाता है तथा सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें पूरी पारदर्शिता व सख्ती के साथ प्रदान किया जाता है, जिसका पूर्ण श्रेय अधिशासी अधिकारी श्री उनियाल की कार्यशैली को जाता है।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने सदस्य श्रीमती एवं सभी सफाई कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए यह भरोसा दिलाया कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जैसे ही सफाई कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की जाएगी, उसे पूरे प्रदेश में सर्वप्रथम रामनगर नगर पालिका में लागू करने का कार्य उनके द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि जनगणना के उपरांत नगर पालिका में कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि की जाएगी, जिससे एक ओर हर घर रोजगार के संकल्प को बल मिलेगा, वहीं दूसरी ओर वर्तमान कर्मचारियों पर पड़ रहे अतिरिक्त कार्यभार से भी बड़ी राहत मिलेगी।
मंच पर आसीन केंद्रीय राज्य मंत्री सुषमा गोड़ियाल, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नितिन चरण और श्रमिक एवं भाजपा नेता शुभम उत्तम द्वारा भी अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल की अत्यधिक प्रशंसा की गई। बैठक में उपस्थित सभी पर्यावरण मित्रों एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी उनके इस संवेदनशील दृष्टिकोण और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का स्वागत किया गया।
Photo-

  • Related Posts

    सराहनीय पहल-जनसेवा मंच के द्वारा गोजानी स्कूल मे स्वेटर वितरण किया गया

    रामनगर। समाज सेवा के क्षेत्र मे जन सेवा मंच के द्वारा सराहनीय पहल करते हुये रामनगर के ग्रामीण क्षेत्रो के 35 सरकारी स्कूलो मे अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमज़ोर बच्चो…

    Continue reading
    रामनगर मे डीएक्सएन कम्पनी के स्टॉकिट्स का शुभारम्भ किया

    रामनगर । नगर के मौहल्ला बम्बाघेर स्थित सैफी मेडिकोज मे डीएक्सएन कम्पनी की रामनगर ब्रॉच का शुभारम्भ धामपुर से आये कम्पनी के क्रोन डायमंड दीपक शर्मा व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एनसीएसके भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल सम्मानित

    एनसीएसके भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल सम्मानित

    कार चालक द्वारा पीछे से टक्कर मारने पर बाइक सवार घायल हुआ

    कार चालक द्वारा पीछे से टक्कर मारने पर बाइक सवार घायल हुआ

    कॉर्बेट की गूँज अब राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस का सदस्य बना.

    कॉर्बेट की गूँज अब राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस का सदस्य बना.

    एमडी डर्मेटोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाली खटीमा की पहली बेटी व रामनगर की पहली पुत्रवधु बनी डाॅ. ताबिर रहमान

    एमडी डर्मेटोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाली खटीमा की पहली बेटी व रामनगर की पहली पुत्रवधु बनी डाॅ. ताबिर रहमान

    एमडी रेडियोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाले नगर के पहले बेटे बने डाॅ. अजहर वारसी

    एमडी रेडियोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाले नगर के पहले बेटे बने डाॅ. अजहर वारसी

    काॅग्रेस नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह के निधन चैतरफा शोक की लहर

    काॅग्रेस नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह के निधन चैतरफा शोक की लहर