सीएम धामी के निर्देश पर सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने हल्द्वानी में पत्रकारो की समस्याओं से रूबरू हुये, पत्रकार हितों से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र होगा निराकरण-केएस चौहान

( मो ज़फर सैफ़ी/सम्पादक)
हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी प्रदेश के पत्रकारों के हितों को सदैव ततपर रहते है तथा उनके द्वारा सूचना विभाग के सीनियर अधिकारियों को पत्रकारो के साथ बैठक करके पत्रकारों की समस्याओं से रूबरू होकर उनके निराकरण के लिये निर्देशित किया है, जिस क्रम में आज में आपके सम्मुख उपस्थित हुआ हूँ। गुरुवार को मीडिया सेंटर हल्द्वानी में सूचना एवं लोक जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान के द्वारा जनपद नैनीताल के पत्रकारों के साथ बैठक करके उनकी समस्याओं को जाना गया व उनकी समस्याओं के शीघ्र ही विभाग व शासन स्तर पर निराकरण के लिये आश्वस्त किया गया। इस मौके पर मीडियाकर्मियों ने श्री चौहान के समझ पत्रकारो की चिकित्सा सुविधा, पत्रकार मान्यता दिये जाने, मान्यता प्राप्त पत्रकारो को ऋण योजना दिए जाने, मान्यता प्राप्त पत्रकारों को राज्य अथिति गृहो में तत्काल आरक्षण की व्यवस्था लागू, उच्च शिक्षा में पत्रकारों के बच्चों को आरक्षण दिये जाने, मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिये पूर्व के लागू रेलवे आरक्षण पुनः शुरू किये जाने, टोल प्लाज़ाओ में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को छूट दिये जाने सहित कई मुद्दों को रखा गया। श्री चौहान के द्वारा सूचना विभाग के स्तर पर निस्तारित होने वाली समस्याओं का जल्द ही समाधान किये जाने व अन्य विभागों के स्तर की समस्याओं के निस्तारण के लिए पत्राचार किये जाने का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के द्वारा किया गया। बैठक में अतिरिक्त सहायक सूचना अधिकारी अहमद नदीम सहित मो ज़फर सैफ़ी, चंचल गोला, खुशाल रावत, मो उस्मान, भगवान सिंह गंगोला, त्रिलोचन भट्ट, दया जोशी, प्रमोद बमेठा, डॉ विपिन चंद्रा, गिरीश गोस्वामी, मनोज लोहनी सहित हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं के पत्रकार उपस्थित रहे तथा श्री चौहान को स्मृति चिन्ह व बुके देकर उनका स्वागत व आभार व्यक्त किया।
फ़ोटो-

  • Related Posts

    गंदगी व सिंगल यूज प्लास्टिकके खिलाफ ईओ आलोक उनियाल की कड़ी कार्यवाही, वसूली जुर्माना राशि

    रामनगर। नगर पालिका परिषद रामनगर द्वारा गंदगी एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 94 चालान काटते हुये 12800 रूपये की जुर्माना धनराशि वसूली गयी। शनिवार को…

    Continue reading
    ईओ आलोक उनियाल ने गोजानी व चोरपानी क्षेत्र मे 8 अवैध ईट भंडारण पकड़े, एसडीएम को रिपोर्ट भेजी

    रामनगर। नगर पालिका परिषद रामनगर के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल के द्वारा द्वारा गौजानी, चोरपानी क्षेत्र क्षेत्र में ईटों के अवैध भंडारण की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आज समस्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सराहनीय पहल-जनसेवा मंच के द्वारा गोजानी स्कूल मे स्वेटर वितरण किया गया

    सराहनीय पहल-जनसेवा मंच के द्वारा गोजानी स्कूल मे स्वेटर वितरण किया गया

    रामनगर जीआरपी चौकी इंचार्ज गीता गोला ने रेल यात्रियो को साइबर ठगी से बचने के लिये जन जागरूकता अभियान चलाया

    रामनगर जीआरपी चौकी इंचार्ज गीता गोला ने रेल यात्रियो को साइबर ठगी से बचने के लिये जन जागरूकता अभियान चलाया

    जनसेवा मंच के द्वारा अल्फा मेडिकल मे लगाये गये निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे प्राईम हाॅस्पिटल की टीम ने रोगियो को लाभान्वित किया

    जनसेवा मंच के द्वारा अल्फा मेडिकल मे लगाये गये निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे प्राईम हाॅस्पिटल की टीम ने रोगियो को लाभान्वित किया

    एक एकदिवसीय दर्द निवारक चिकित्सा कैंप का आयोजन