पर्वतीय सभा का 38 वां स्थापना दिवस मनाया गया, पत्रकारिता के क्षेत्र में गिरीश पांडे व खुशाल रावत, अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभाव समान्नित हुये

(डॉ ज़फर सैफ़ी/सम्पादक)
रामनगर। पर्वतीय सभा का 38 वां स्थापना समारो सभा प्रांगण में धूम धाम के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता बीना रावत व संचालन जेसी लोहनी के द्वारा किया गया। स्थापना समारोह में मुख्य अतिथि हेमचंद भट्ट, विशिष्ट अतिथि नंदन सिंह बसनाल, विनोद पपने रहे। स्थापना समारोह में क्रीड़ा विधा से अरविंद चौधरी, शिक्षा विधा से देवेंद्र सिंह नेगी, रंगकर्म विधा से कुमारी किरण कोतवाल, सामाजिक कार्य विधा से शिव सिंह रावत, जनप्रतिनिधि विधा से पूर्व सभासद संजय रावत, सभासद कौशल्या शर्मा, खेल खिलाड़ी विधा से कनिष्क बिष्ट, पत्रकारिता विधा से गिरीश पांडे व खुशाल सिंह रावत, साहित्य विधा से योगेश्वर प्रसाद देवरानी, विधि कानून विधा से दीपक जोशी एडवोकेट, सैन्य सम्मान विधा से दिगंबर सिंह मनराल को समाज में उनकी उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रकाश कोटवाल व कुमारी किरण कोटवाल एवं आयुष एकेडमी संगीत विद्यालय पैंठपड़ाव रामनगर के बच्चों द्वारा संगीतमय रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। स्थापना समारोह में संरक्षक दिनेश चंद्र जोशी, निखिलेश उपाध्याय तथा प्रबंधन कार्यकारिणी के हेम पांडे, दिनेश जोशी, एडवोकेट पंकज सत्यावली, एडवोकेट बालम सिंह बिष्ट, बीएस डंगवाल, मंजू जोशी, प्रदीप पांडे, प्रकाश पांडे, बालम डंगवाल, भावना भट्ट, नवीन चंद तिवारी, चंद्रशेखर पन्त, भुवन चंद शर्मा, दया किशन सुयाल, नवीन चंद तिवारी, भुवन चंद्र पपने, हिमांशु तिवारी एवं सभासद सचिन कुमार (पुच्ची) आदि मौजूद रहे।
फ़ोटो-

  • Related Posts

    रामनगर मे डीएक्सएन कम्पनी के स्टॉकिट्स का शुभारम्भ किया

    रामनगर । नगर के मौहल्ला बम्बाघेर स्थित सैफी मेडिकोज मे डीएक्सएन कम्पनी की रामनगर ब्रॉच का शुभारम्भ धामपुर से आये कम्पनी के क्रोन डायमंड दीपक शर्मा व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती…

    Continue reading
    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    (डॉ. जफर सैफी/ संपादक) रामनगर। नव गर्जिया सांस्कृतिक समिति के द्वारा मोहल्ला गुलरघट्टी मे संचालित की जा रही रामलीला मे तड़िका वध के सजीव मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनसेवा मंच के द्वारा अल्फा मेडिकल मे लगाये गये निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे प्राईम हाॅस्पिटल की टीम ने रोगियो को लाभान्वित किया

    जनसेवा मंच के द्वारा अल्फा मेडिकल मे लगाये गये निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे प्राईम हाॅस्पिटल की टीम ने रोगियो को लाभान्वित किया

    एक एकदिवसीय दर्द निवारक चिकित्सा कैंप का आयोजन

    एक एकदिवसीय दर्द निवारक चिकित्सा कैंप का आयोजन

    गंदगी व सिंगल यूज प्लास्टिकके खिलाफ ईओ आलोक उनियाल की कड़ी कार्यवाही, वसूली जुर्माना राशि

    गंदगी व सिंगल यूज प्लास्टिकके खिलाफ ईओ आलोक उनियाल की कड़ी कार्यवाही, वसूली जुर्माना राशि

    ईओ आलोक उनियाल ने गोजानी व चोरपानी क्षेत्र मे 8 अवैध ईट भंडारण पकड़े, एसडीएम को रिपोर्ट भेजी

    ईओ आलोक उनियाल ने गोजानी व चोरपानी क्षेत्र मे 8 अवैध ईट भंडारण पकड़े, एसडीएम को रिपोर्ट भेजी

    बाघ-हाथी के दीदार वाले जिम कार्बेट पार्क की सुदंरता मानसिक शांति का खजाना है-इंजी. सचिन शर्मा

    बाघ-हाथी के दीदार वाले जिम कार्बेट पार्क की सुदंरता मानसिक शांति का खजाना है-इंजी. सचिन शर्मा

    हैप्पी बर्थ डे कॉर्बेट की गूंज गीत के साथ केक काटकर स्कूली बच्चो के बीच मनाया गया कार्बेट की गूंज का 8 वॉ प्रवेशांक

    हैप्पी बर्थ डे कॉर्बेट की गूंज गीत के साथ केक काटकर स्कूली बच्चो के बीच मनाया गया कार्बेट की गूंज का 8 वॉ प्रवेशांक