उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे हुये जारी, बालिकाओं ने मारी बाजी

(डॉ. ज़फर सैफ़ी)
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा 10वी और 12वी कक्षा का रिजल्ट बोर्ड के सभागार में सभापति मुकुल कुमार सती ने किया रिजल्ट घोषित हाई स्कूल की परीक्षा में कमल सिंह चौहान विवेकानंद मंडल शेर बागेश्वर एवं जतिन जोशी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी नैनीताल मैं हाईस्कूल परीक्षा में 496 अंक प्राप्त कर 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ सूची में संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। कनकलाता न्यू टेहरी गढ़वाल में 495 अंक वी 99.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठ सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त कर बालिकाओं सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। दिव्यम गोस्वामी गणेश दत्त उत्तरकाशी अगस्त मुनि रूद्रप्रयाग् तथा दीपा जोशी नानकमत्ता उधम सिंह नगर ने हाई स्कूल परीक्षा में 494 अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट की परीक्षा में कल परीक्षाफल 83.30 प्रतिशत है इसमें बालकों का उत्तरण 80.10 प्रतिशत तथा बालिकाओं का उत्तरण 86.20 प्रतिशत रहा है। इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान अनुष्का राणा देहरादून में 493 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वही केशव भट्ट देहरादून तथा कोमल कुमारी गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर उत्तरकाशी ने इंटरमीडिएट में 489 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। आयुष सिंह रावत आवास विकास ऋषिकेश देहरादून में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 484 अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित बालिकाओं ने फिर मारी बाजी। हाईस्कूल परीक्षा 2025 मे पंजीकृत परीक्षार्थियो की संख्या 1,13,238 थी। हाईस्कूल परीक्षा 2025 में 1,09,859 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमे से 99,725 परीक्षार्थी में 1,09,859 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमे से 99,725 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। कुल परीक्षाफल 90.77 प्रतिशत रहा जिसमे बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.20 प्रतिशत तथा बालिकाओ का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.23 प्रतिशत रहा,
संस्थागत परीक्षार्थियो का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.23 प्रतिशत तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियो का उत्तीर्ण प्रतिशत 59.37 प्रतिशत रहा।
प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में विवेकानंद बीएमआईसी, बागेश्वर छात्र कमल सिंह चौहान तथा एच जी एस एसवीएम कुसुमखेड़ा हल्द्वानी (नैनीताल) के छात्र जतिन जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 496/500 कुल 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रुप से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में एसवीएम आईसी, नई टिहरी गढ़वाल की छात्रा कनक लता ने हाईस्कूल परीक्षा में 495/500 कुल 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं बालिकाओ की श्रेष्ठता सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती आईसी, उत्तरकाशी के छात्र दिव्याम तथा सीएसी अगस्तमुनि (उधमसिंह) की छात्रा दीपा जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 494/500 कुल 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रुप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रदेश की हाईस्कूल परीक्षा-2025 मे जनपद चम्पावत कुल 96.97 प्रतिशत परीक्षाफल के साथ प्रथम स्थान पर रहा। प्रदेश की हाईस्कूल परीक्षा-2025 मे जनपद चम्पावत कुल 96.97 प्रतिशत परीक्षाफल के साथ प्रथम स्थान पर रहा। हाईस्कूल परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) वर्ष 2024 में कुल 436 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये जिसमे 268 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए तथा परीक्षाफल 61.46 प्रतिशत रहा। इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 मे पंजीकृत परीक्षार्थियो की संख्या 1,08,980 रही। इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 में 1,06,345 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 का कुल परीक्षाफल 83.23 प्रतिशत रहा, जिसमे बालकों का प्रतिशत 80.10 प्रतिशत तथा बालिकाओ का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.20 प्रतिशत रहा।संस्थागत परीक्षार्थियो का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.03 प्रतिशत तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियो का उत्तीर्ण प्रतिशत 58
25 प्रतिशत रहा। प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में जीआईसी बड़ासी, देहरादून
की छात्रा अनुष्का राना ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 493/500 कुल 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में एसपीआईसी, देहरादून के छात्र केशव भट्ट ने एवं गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उत्तरकाशी की छात्रा कोमल कुमारी ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 489/500 कुल 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रुप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में एसवीएमाइसी ऋषिकेश (देहरादून) के छात्र आयुष सिंह रावत ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 484/500,कुल 96.80 प्रतिशतअंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रदेश की इण्टरमीडिएट परीक्षा-2025 मे जनपद पिथौरागढ कुल 91.90 प्रतिशत परीक्षाफल के साथ प्रथम स्थान पर रहा। प्रदेश की इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 में परीक्षाफल वर्ष 2024 की तुलना में 0.60 प्रतिशत बिन्दु प्रतिशत अधिक रहा है। इण्टरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) वर्ष 2024 में कुल 715 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए जिसमे 360 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए तथा परीक्षाफल 54.34 प्रतिशत रहा। इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुईं। पूरे प्रदेश में 1,245 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. जिनमें से 165 को संवेदनशील और 5 को अति संवेदनशील घोषित किया गया था। सुरक्षा के विशेष प्रबंधों के बीच परीक्षाएं संपन्न होने के बाद बोर्ड ने उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया था। इस बार कुल 2,23,403 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था। जिसमें से 1,13,690 छात्र-छात्राएं कक्षा 10 और 1,09,713 परीक्षार्थी कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं आज परीक्षार्थी उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते है।
इस बार एक नई व्यवस्था की गई है. राज्य में पहली बार हर स्कूल को अपना एक विशेष पोर्टल प्रदान किया गया है। जिसके माध्यम से उस स्कूल के सभी छात्र अपना परीक्षा परिणाम सीधे स्कूल पोर्टल में भी देख सकेंगे। इस कदम से न केवल रिजल्ट देखने में सुविधा बढ़ेगी। बल्कि डेटा संग्रह और विश्लेषण में भी मदद मिल रही है। बोर्ड सचिव के अनुसार, स्कूलों को पहले से लॉगिन आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करा दिए गए थे जिनमें बच्चे अपना रिजल्ट देख पा रहे है।

  • Related Posts

    हाई स्कूल में 92.4 प्रतिशत अंक लाकर सोमाक्ष श्रीवास्तव ने स्व.दादा केबीएल श्रीवास्तव का सपना साकार किया। रामनगर। ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रणय श्रीवास्तव के पुत्र सोमाक्ष श्रीवास्तव के द्वारा सीबीएसई बोर्ड से हाई स्कूल की परीक्षा 92.4 प्रतिशत अंको साथ उत्तीर्ण करके अपने परिजनों व स्कूल के शिक्षकों का नाम रोशन किया है। ज्ञात रहे कि सोमाक्ष श्रीवास्तव के दादा स्व केबीएल श्रीवास्तव ने बर्ष 1970 में रामनगर में एमपी इंटर कॉलेज में बतौर मनोविज्ञान प्रवक्ता के रूप में शुरुआत की व 40 वर्ष अपनी सेवाएं दी तथा प्रिंसिपल पद से रिटायर्ड हुये। रामनगर में इंग्लिश मीडियम एजुकेशन व नाटक व रंगारंग कार्यक्रमो का जनक माना जाता है। स्व. श्रीवास्तव के द्वारा पम्पापुरी में वर्ष 1987 में हैप्पी होम के नाम से रामनगर में पहले इंग्लिश मीडियम स्कूल की नींव रखकर क्षेत्रवासियों को इंग्लिश मीडियम पढ़ाई की सौगात दी थी बाद में हैप्पी होम स्कूल का नाम ग्रेट मिशन रखा गया जिसकी नर्सरी से क्लास आठ तक पम्पापुरी मे में संचालित है जिसका संचालन उनके ज्येष्ठ पुत्र प्रणय श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी आलोकिता श्रीवास्तव के द्वारा किया जाता है जबकि काशीपुर रोड स्थित दूसरी ब्रांच जो कि इंटर तक कि शिक्षा देती है का संचालन छोटे पुत्र डॉ प्रसून श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी डॉ नलिनी श्रीवास्तव के द्वारा किया जाता है। हाई स्कूल टॉपर बनकर सोमाक्ष ने अपने स्व. दादा केबीएल श्रीवास्तव व स्व. दादी मंजुला श्रीवास्तव पिता प्रणय श्रीवास्तव, माता आलोकिता श्रीवास्तव, स्कूल डायरेक्टर व चाचा डॉ. प्रसून श्रीवास्तव, स्कूल प्रिंसिपल व चाची डॉ नलिनी श्रीवास्तव, स्कूल व स्कूल के टीचर्स व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    Continue reading
    युवक कांग्रेस (यूथ कांग्रेस) की प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव में रामनगर के कांग्रेस नेता चांद खान को प्रदेश महासचिव निर्वाचित होने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी रहे भुवन पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल खुलासा सहित कांग्रेसजनों ने दी मुबारकबाद

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नैनीताल एसपी संचार आरडी मठपाल ने रामनगर में हरी झंडी दिखाकर अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया

    नैनीताल एसपी संचार आरडी मठपाल ने रामनगर में हरी झंडी दिखाकर अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया

    शाइनिंग स्टार स्कूल की छात्रा तुषिता का अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार चयन, 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ मिली बड़ी उपलब्धि

    शाइनिंग स्टार स्कूल की छात्रा तुषिता का अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार चयन, 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ मिली बड़ी उपलब्धि

    पत्रकार नोशाद सिद्दीकी की सास हासमा बेगम के निधन पर चौतरफा शोक की लहर

    पत्रकार नोशाद सिद्दीकी की सास हासमा बेगम के निधन पर चौतरफा शोक की लहर

    युवक कांग्रेस (यूथ कांग्रेस) की प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव में रामनगर के कांग्रेस नेता चांद खान को प्रदेश महासचिव निर्वाचित होने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी रहे भुवन पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल खुलासा सहित कांग्रेसजनों ने दी मुबारकबाद

    युवक कांग्रेस (यूथ कांग्रेस) की प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव में रामनगर के कांग्रेस नेता चांद खान को प्रदेश महासचिव निर्वाचित होने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी रहे भुवन पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल खुलासा सहित कांग्रेसजनों ने दी मुबारकबाद

    जामा मस्जिद मे कुरान शरीफ के मुकम्मल होने पर खत्म शरीफ का प्रोग्राम मुनाकिद किया गया, इकरार हुसैन व महमूद खां ने तबर्रुक, ख्वाजा नोजवान कमेटी ने सबील का ििनतजाम किया, कुरान इंसान को अंधेरे से उजालो की ओर लाने का ज़रिया-शहर काजी