विरोध की आड़ में अराजकता न फैलाएं कांग्रेसी नेता: गजराज बिष्ट

रामनगर। कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत द्वारा स्मार्ट विद्युत मीटर तोड़े जाने के विवाद में सोमवार को हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट भी कूद पड़े। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश सती के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज बिष्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को देखते हुए विपक्ष बौखला गया। मीटर के नाम पर की जा अराजकता विपक्ष की बौखलाह प्रीपेड मीटर के नाम पर इनके द्वारा झूठ परोसा जा रहा है। कांग्रेस नेता इस मीटर की कीमत के बारे में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं जबकि इसके लिए उपभक्ताओं से कोई पैसा नहीं लिया जा रहा है। मीटर बदलने पर उपभोक्ताओं को दी जा रही पर्ची पर भी इसके नि:शुल्क होने का उल्लेख है। जिन कांग्रेसी नेताओं द्वारा उत्तराखंड में इन मीटर का विरोध किया जा रहा है, उन्हें यह भी पता नहीं कि कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश जैसे शासित राज्यों सहित देश के कई राज्यों में यह मीटर लग चुके हैं। कांग्रेस के नेता यदि सरकार की किसी नीति का विरोध करना ही चाहते हैं रचनात्मक राजनीति का परिचय देते हुए गुंडागर्दी छोड़कर सकारात्मक विरोध करें। विरोध की आड़ में देवभूमि में अराजकता फैलाने का प्रयास सफल नहीं होने दिया जाएगा। स्मार्ट विद्युत मीटर से लाखों के बिल आने के सवाल पर भाजपा नेता बिष्ट ने कहा कि ऐसे प्रकरण किसी साजिश के नहीं बल्कि तकनीकी मीटर जंपिंग के हैं। संज्ञान में आते ही विभागीय अधिकारियों द्वारा तत्काल इस त्रुटि को दूर किया जा रहा है। मामला है। उन्होंने स्मार्ट मीटर को जनता के लिए लाभदायक बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से लोग अपने बिजली खर्च को खुद ही कंट्रोल कर सकते हैं। कोई फॉल्ट आदि होने पर शिकायत की भी जरूरत नहीं है। सेंसर के माध्यम से विभाग लोकेशन ट्रेस करके खुद ही फॉल्ट रिपेयर कर देगा। इस मौके पर हरीश सती, सत्यप्रकाश शर्मा, राकेश अग्रवाल, सुबोध चमोली आदि मौजूद रहे।
फोटो परिचय: पत्रकार वार्ता करते गजराज बिष्ट

  • Related Posts

    निजी चौपहिया वाहनों से नही वसूला जायेगा प्रवेश शुल्क-ईओ आलोक उनियाल

    रामनगर (नैनीताल)। नगर पालिका परिषद के द्वारा रामनगर में लगाए गए प्रवेश शुल्क को बाहर से आने वाली चौपहिया वाहनों से नही वसूला जायेगा। बुधवार किसी देर शाम अपने कक्ष…

    Continue reading
    द डांसिंग वॉर में उत्कृष्ट कार्यो हेतू डाॅ. जफर सैफी व रूबीना सैफी सम्मानित

    (नावेद सैफी/उप सम्पादक)रामनगर। डाॅस वाॅर कार्यक्रम मे पत्रकारिता, चिकित्सा व समाजसेवा के क्षेत्र मे उत्कृष्ठ कार्यो के लिये डाॅ. जफर सैफी व महिला सशक्तिकरण के क्षैत्र मे उत्कृष्ठ कार्यो के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाइनिंग स्टार स्कूल के अंग्रेजी प्रवक्ता पीसी दानू आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी देहरादून के द्वारा सम्मानित

    शाइनिंग स्टार स्कूल के अंग्रेजी प्रवक्ता पीसी दानू आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी देहरादून के द्वारा सम्मानित

    डीएम के निर्देश पर कालाढूंगी में एसडीएम विपिन पन्त व पटवारी ताराचन्द्र घिल्डियाल ने बांटे कम्बल

    डीएम के निर्देश पर कालाढूंगी में एसडीएम विपिन पन्त व पटवारी ताराचन्द्र घिल्डियाल ने बांटे कम्बल

    शाइनिंग स्टार स्कूल मे साइंस की दृष्टि से सृष्टि की उत्पत्ति पर दो दिवसीय कार्यशाला समपन्न, कार्यशाला मे वैज्ञानिक गोहर रजा ने साइंस के लेंस से यूनिवर्स को एक्सप्लोर किया, सोशल और ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट शबनम हाशमी ने सामाजिक एकता व मानवाधिकारो को समझाया

    रामनगर कोतवाली में पदोन्नत हुए नए पांच अपर दरोगाओं को सीओ और कोतवाल ने कंधों पर लगाए स्टार

    रामनगर कोतवाली में पदोन्नत हुए नए पांच अपर दरोगाओं को सीओ और कोतवाल ने कंधों पर लगाए स्टार

    हल्द्वानी-रामनगर-काशीपुर-जसपुर प्राइवेट बस यूनियन के उपाध्यक्ष बने सीटीसी बस सर्विस के प्रबन्धक मो.इमरान

    हल्द्वानी-रामनगर-काशीपुर-जसपुर प्राइवेट बस यूनियन के उपाध्यक्ष बने सीटीसी बस सर्विस के प्रबन्धक मो.इमरान

    04 जनवरी को जन्मदिन के अवसर पर डॉ ज़फर सैफ़ी को सम्मानित किया गया

    04 जनवरी को जन्मदिन के अवसर पर डॉ ज़फर सैफ़ी को सम्मानित किया गया