रामनगर महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू

रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। महाविद्यालय में समर्थ पोर्टल के माध्यम से बी.ए., बी.एससी.,बी.कॉम एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में कुल 1007 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है।बी.ए.प्रथम सेमेस्टर में 651,बी.कॉम.प्रथम सेमेस्टर में 187,बीएससी प्रथम सेमेस्टर बायो ग्रुप में 91,बीएससी प्रथम सेमेस्टर गणित ग्रुप में 61, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में 17 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।प्राचार्य प्रोफेसर एम.सी.पाण्डे ने प्रवेश समितियों का गठन कर दिया है। उन्होंने प्रवेश समिति की बैठक में सभी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। छात्र छात्राओं की प्रवेश प्रक्रिया सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण के लिए महाविद्यालय में स्टूडेंट फेसिलिटेशन सेन्टर भी बनाया गया है जिसमें डॉ.निवेदिता अवस्थी को संयोजक, डॉ.पी.सी.पालीवाल को सह संयोजक व रंजीत सिंह मटियाली को सदस्य बनाया गया है।महाविद्यालय में किसी भी प्रवेशार्थी को कोई परेशानी न हो इसके लिए पांच काउंटर बनाए गए हैं।बी.ए.प्रथम सेमेस्टर छात्र वर्ग की प्रवेश प्रक्रिया पीजी ब्लॉक के कॉन्फ्रेंस हॉल में सम्पादित होगी।बी.ए.प्रथम सेमेस्टर छात्रा वर्ग की प्रवेश प्रक्रिया प्रशासनिक भवन के एडुसेट कक्ष में होगी।बी.कॉम.प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश पीजी ब्लॉक के कम्प्यूटर प्रयोगशाला कक्ष में होंगे। बीएससी प्रथम सेमेस्टर बायो ग्रुप के प्रवेश भौतिक विज्ञान विभाग में किए जाएंगे।बीएससी प्रथम सेमेस्टर गणित ग्रुप के प्रवेश गणित विभाग में किए जाएंगे। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश सभी व्यवसायिक पाठ्यक्रम प्रभारियों द्वारा किए जाएंगे। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डे ने सभी विद्यार्थियों से अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं वांछित संलग्नकों सहित प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित होकर प्रवेश संस्तुत कराने के निर्देश दिए हैं।प्रवेश समिति की बैठक में चीफ प्रॉक्टर एवं प्रवेश प्रभारी प्रो.एस.एस.मौर्य, डॉ.निवेदिता अवस्थी,डॉ.योगेश चन्द्र, डॉ.कुसुम गुप्ता,डॉ.ममता जोशी, महाविद्यालय नोडल अधिकारी(समर्थ पोर्टल)डॉ.अलका राजौरिया आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    रामनगर। उत्तराखंड सरकार से साप्ताहिक समाचार पत्र के मान्यता प्राप्त सम्पादक रहे स्व. नितेश जोशी के आकस्मिक निधन के उपरांत उत्तराखंड सूचना एवं लोक जनसंपर्क विभाग के द्वारा पांच लाख…

    Continue reading
    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    नैनीताल। जिला सूचना अधिकारी नैनीताल रहे स्व. गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन के उपरांत मीडिया सेंटर, हल्द्वानी का प्रभार देख रहे सूचना अधिकारी अहमद नदीम को जिला सूचना अधिकारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल