एक राष्ट्र-एक पंजीयन के तहत उत्तराखंड को पहला स्थान, होम्योपैथिक चिकित्सकों का किया जा रहा एनआरएच पंजीकरण, रजिस्ट्रार डॉ.शेलेन्द्र पाण्डेय व टेक्निकल टीम के सचिन कोटनाला को मिली शाबासी

(डॉ.ज़फर सैफ़ी/संपादक)

देहरादून: होम्योपैथिक चिकित्सकों के लिए लागू एक राष्ट्र-एक पंजीयन व्यवस्था में उत्तराखंड ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। प्रदेश के 89 प्रतिशत डाक्टर एनआरएच (नेशनल रजिस्टर फार होम्योपैथी) में पंजीकरण करा चुके हैं। एनआरएच पंजीकरण में असम दूसरे व गुजरात तीसरे स्थान पर है। राष्ट्रीय होम्योपैथिक आयोग, नयी दिल्ली में देश के सभी राज्यों के रजिस्ट्रार की बैठक आयोजित की गई। जिसमें एक राष्ट्र-एक पंजीयन व्यवस्था के तहत एनआरएच का प्रशिक्षण दिया गया। राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के अध्यक्ष डा. पिनाकिन एन त्रिवेदी ने सभी राज्यों के प्रतिनिधियों को एनआरएच के तहत अपलोड किए गए डाटा के विषय में जानकारी दी। बताया कि इसमें उत्तराखंड अग्रणी राज्य है तथा यहाँ इस राज्य के चिकित्सकों का 89 प्रतिशत डाटा फीड हो चुका है। उन्होंने उत्तराखंड होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड के रजिस्ट्रार डा. शैलेंद्र पांडेय और टेक्निकल टीम के सचिन कोटनाला को इस बेहतरीन कार्य हेतु बधाई दी। बता दें कि केंद्र सरकार ने होम्योपैथिक चिकित्सकों के लिए एक राष्ट्र-एक पंजीयन की व्यवस्था लागू की है। इस पंजीकरण के आधार पर वह देश में कहीं भी प्रैक्टिस करने के लिए अधिकृत होंगे। उन्हें अलग-अलग राज्यों में पंजीकरण कराना अनिवार्य नहीं होगा।

  • Related Posts

    नैनीताल जनपद के ज्योलिकोट के रोगियों के लिये नैनीताल के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड की सुविधायुक्त हल्द्वानी के 23 प्राइवेट हॉस्पिटलो की सूचि करते हुये इन हॉस्पिटलो मे विभिन्न विभागों व उनमे मिलने वाली सुविधाओ व उनके कॉन्टैक्ट नंबरों की लिस्ट जारी की है। नैनीताल जनपद की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने सभी ग्रामीणों व जिलेवासियो से इन अस्पतालो मे आयुष्मान कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाये जाने की अपील की है।

    आयुष्मान सुविधा वाले अस्पतालो की सूचि-

    Continue reading
    उत्तराखंड जन सेवा मंच ने आयुष्मान हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

    रामनगर। उत्तराखंड जन सेवा मंच,वार्ड नंबर 20 चित्रकूट गौजानी द्वारा अपने कार्यालय में आयुष्मान मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के नासिर खान मार्केटिंग हेड द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन आज 2…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल