कोलकत्ता में लेडी डॉक्टर के साथ रेप व मर्डर के विरोध में IMA,DENTAL, NEEMA, HOMEO डॉक्टर्स ने बंद रखी OPD

रामनगर (डॉ.ज़फर सैफ़ी) में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आवाहन पर चिकित्सको ने कोलकाता डॉक्टर की हत्या व रेप के विरोध में एक दिवसीय ओपीडी सेवाएं बंद रखी,आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग रामनगर।पश्चिम बंगाल के आरजी कार मेडिकल कॉलेज कोलकाता में बीते दिनों ड्यूटी पर तैनात एक महिला जूनियर डॉक्टर के साथ कुछ गुंडों द्वारा गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी थी।हत्या के बाद देशभर के चिकित्सको ने रोष व्यक्त करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।रेप व हत्या जैसे जघन्य और घिनौने अपराध से आक्रोशित आंदोलित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और इंडियन डेंटल एसोसिएशन रामनगर शाखा के चिकित्सको द्वारा शनिवार को रामनगर में एक संयुक्त बैठक कर एक दिवसीय कार्य बहिष्कार करते हुए मृतक जूनियर डॉक्टर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और साथ ही गैंगरेप और हत्या के आरोपियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन से सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की हैं।शनिवार को हुई बैठक में चिकित्सको ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी जघन्य घटना की पुनरावृति न हो इसके लिए सरकार द्वारा मेडिकल ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर्स और अन्य चिकित्सा कर्मियों की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए ठोस कदम उठाए जाने को लेकर सख्त कानून बनाये जाने की पुरजोर वकालत की गई।इस दौरान
बैठक में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डा.के के अग्रवाल,अध्यक्ष डॉ.रीना सिंघल,सचिव डा.अभिषेक अग्रवाल,कोषाध्यक्ष डॉ.विपिन मेहरोत्रा, आईडीए के अध्यक्ष डॉ. विनती अग्रवाल,सचिव डा.विदुषी अग्रवाल,कोषाध्यक्ष डा.रोहित बंसल,डॉक्टर वीके मेहरोत्रा,डॉक्टर विजय अग्रवाल,डॉक्टर नुपुर सिन्हा,डॉक्टर शाहिद रजा,डॉक्टर रिचा अग्रवाल,डॉक्टर विनीत शर्मा,डॉक्टर रोहित बंसल,डॉक्टर एहतशाम शमी,डॉक्टर तनुज,डॉक्टर नेहा,डॉक्टर अभिनव कटारिया,डॉक्टर विनीत मोदी आदि शामिल रहे।वही राष्ट्रीय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आहवान पर होम्योपेथिक मेडिकल एसोसिएशन उत्तराखंड के द्वारा भी अपना समर्थन देते हुए चिकित्सकों ने एक दिवसीय ओपीडी बंद रखी।इस दौरान समर्थन देने वालों में एचएमए के प्रांतीय प्रवक्ता डॉ.ज़फर सैफ़ी, देवेंद्र सिंह, डॉ. डीएस रावत, डॉ अनुराग चौहान, डॉ.ललित मोहन खाती, डॉ.अतीक वारसी, डॉ. एसडीएस रावत, डॉ.नजमी खान, डॉ. शरमीन अंसारी, डॉ शहजाद अंसारी, डॉ नसीम अली आदि शामिल रहे।वही आंदोलन को समर्थन देते हुए आयुष चिकित्सक डॉ कासिफ हुसैन, डॉ. हसीन सिद्दीकी, डॉ.शाकिर सैफ़ी, डॉ अब्बास, डॉ.नदीम सैफ़ी, डॉ आरके खुराना, डॉ जीडी उपाध्याय, डॉ गणेश चोनियल आदि शामिल है।इलेक्ट्रोपेथी होम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ सुरेश राजपूत, डॉ एमके रज़ा, डॉ नाज़िम सलमान, डॉ अरबाज अब्बासी, डॉ वसीम, डॉ.पीपी देशबंधु, डॉ.पोखरियाल आदि ने भी अपना समर्थन दिया है।

  • Related Posts

    शिक्षा निदेशक नोटियाल पर हमले से नराज अधिकारियों व शिक्षकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

    (मो.ज़फर सैफ़ी/सम्पादक) रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद में कार्यरत उत्तराखंड एजुकेशनल अधिकारी प्रशासनिक संवर्ग एसोसिएशन, राजकीय शिक्षक संघ, एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन,लेखा संवर्ग व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के सभी…

    Continue reading
    SDM ने किया CSC सेंटर का निरीक्षण, सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर

    26 आधार कार्ड कब्जे में लिए कालाढूंगी। उप जिलाधिकारी (SDM) द्वारा क्षेत्र के तीन कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान SDM ने केंद्र में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल