एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार कुलदीप पांडे, एआरटीओ संदीप वर्मा ने चलाया चैकिंग अभियान, कई वाहन चालकों पर गाज गिरी

रामनगर। जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर रामनगर में उपजिला मजिस्ट्रेट राहुल शाह की अध्यक्षता में परिवहन विभाग एवम पुलिस द्वारा रामनगर में विभिन्न सवारी एवम मालवाहक वाहनों का संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। रविवार को इस अभियान में विशेष रूप से यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग, हेलमेट लगाकर न चलने वालो, मालवाहनो में ओवरलोडिंग, सीट बेल्ट के बिना वाहन चलाने, नशे में वाहन चलाने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की गई। निरीक्षण में 35 से अधिक वाहन स्वामियों,चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट में चालानी कार्यवाही की गई तथा दो वाहनों को मौके पर सीज किया गया एवम दो वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई। इस दौरान संयुक्त अभियान में उपजिला मजिस्ट्रेट रामनगर राहुल शाह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी रामनगर संदीप वर्मा, तहसीलदार रामनगर कुलदीप पांडे, परिवहन कर अधिकारी सचिन कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक, कोतवाली रामनगर मनोज नयाल एवम पुलिस, राजस्व विभाग एवम परिवहन विभाग की टीम मौजूद रही। उपजिलाधिकारी रामनगर ने परिवहन विभाग एवम पुलिस को लगातार चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    शिक्षा निदेशक नोटियाल पर हमले से नराज अधिकारियों व शिक्षकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

    (मो.ज़फर सैफ़ी/सम्पादक) रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद में कार्यरत उत्तराखंड एजुकेशनल अधिकारी प्रशासनिक संवर्ग एसोसिएशन, राजकीय शिक्षक संघ, एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन,लेखा संवर्ग व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के सभी…

    Continue reading
    SDM ने किया CSC सेंटर का निरीक्षण, सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर

    26 आधार कार्ड कब्जे में लिए कालाढूंगी। उप जिलाधिकारी (SDM) द्वारा क्षेत्र के तीन कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान SDM ने केंद्र में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल