सराहनीय पहल-कॉर्बेट के ढिकाला में पर्यटकों के लिये डिस्पेंसरी शुरू

रामनगर।कार्बेट टाइगर रिजर्व में प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक घूमने आते है। कार्बेट टाइगर रिजर्व का प्रसिद्ध जोन ढिकाला पर्यटन जोन दूरस्थ एवं राष्ट्रीय राजमार्ग से 31 किमी0 दूर कोर वन क्षेत्र में स्थित है। ऐसे दूरस्थ पर्यटन जोन में पर्यटकों एवं वन कार्मिकों के लिए आकस्मिकता के मध्य मेडिकल सुविधाओं की अति आवश्यकता रहती है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला क्षेत्र में वर्ष 2008 तक डिस्पेंसरी का संचालन किया जाता था। वर्ष 2008 के बाद किन्ही कारणवश ढिकाला क्षेत्र में डिस्पेंसरी का संचालन बंद कर दिया था।कार्बेट डायरेक्टर डॉ० साकेत बडोला के द्वारा क्षेत्र की आवश्यकताओं, बढ़ते पर्यटन और फील्ड स्टाफ की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्रुप ऑफ हास्पिटल्स के सहयोग से डिस्पेंसरी को पुनः संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है। डिस्पेंसरी का उद्घाटन कार्बेट डायरेक्टर डॉ० साकेत बडोला के द्वारा किया गया।उन्होंने बताया कि कार्बेट टाइगर रिजर्व में प्रतिवर्ष लाखों देशी-विदेशी पर्यटक घूमने आते है। आपातकालीन स्थिति या सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की स्थिति में उन्हे प्राथमिक उपचार तुरन्त उपलब्ध हो सकेगा।कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्दरूनी क्षेत्रों में स्थित फील्ड स्टाफ को आवश्यक प्राथमिक चिकित्सकीय सुविधा निकट में ही उपलब्ध होगी।मानव वन्यजीव संघर्ष जैसी परिस्थितियों में भी शीघ्र प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सा सहयोग उपलब्ध कराया जा सकेगा।क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध होने से सुरक्षा, कुशलता एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार होगा।कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला क्षेत्र में डिस्पेंसरी के संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ चिकित्सा सामाग्री, प्राथमिक उपचार किट और अन्य आवश्यक संसाधन पूर्ण कर लिये गये है। कार्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन का लक्ष्य है कि यह सुविधा पर्यटकों एवं कर्मचारियों दोनो के लिए स्वास्थ्य-सुरक्षा के लिए एक विश्वसनीय और सुलभ केन्द्र सिद्ध हो। इस अवसर पर कार्बेट के डिप्टी डायरेक्टर राहुल मिश्रा,रेंजर उमेश चन्द्र आर्या, यथार्थ ग्रुप ऑफ हास्पिटल्स के प्रतिनिधि प्रकाश श्रीवास्तव, वन दरोगा विनोद बिष्ट आदि मौजूद रहें।

  • Related Posts

    नैनीताल जनपद के ज्योलिकोट के रोगियों के लिये नैनीताल के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड की सुविधायुक्त हल्द्वानी के 23 प्राइवेट हॉस्पिटलो की सूचि करते हुये इन हॉस्पिटलो मे विभिन्न विभागों व उनमे मिलने वाली सुविधाओ व उनके कॉन्टैक्ट नंबरों की लिस्ट जारी की है। नैनीताल जनपद की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने सभी ग्रामीणों व जिलेवासियो से इन अस्पतालो मे आयुष्मान कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाये जाने की अपील की है।

    आयुष्मान सुविधा वाले अस्पतालो की सूचि-

    Continue reading
    उत्तराखंड जन सेवा मंच ने आयुष्मान हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

    रामनगर। उत्तराखंड जन सेवा मंच,वार्ड नंबर 20 चित्रकूट गौजानी द्वारा अपने कार्यालय में आयुष्मान मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के नासिर खान मार्केटिंग हेड द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन आज 2…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल