एनयूजे-आई, उत्तराखंड की रामनगर इकाई का शपथ ग्रहण कार्यक्रम समपन्न, शपथ ग्रहण कार्यक्रम मे पत्रकारो ने सकरात्मक व समाजाहित की पत्रकारिता की ली प्रतिज्ञा, प्रदेश प्रमुख संजय तलवार, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, कुमॉऊ प्रभारी दिनेश जोशी ने दिलायी शपथ

(नावेद सैफ़ी/सह सम्पादक)
रामनगर। नेशनल यूनियन ऑॅफ जर्नलिस्ट-इंडिया, उत्तराखंड की रामनगर कार्यकारिणी का विगत दिवस शपथ ग्रहण कार्यक्रम समपन्न हुआ जिसमे प्रदेश प्रमुख संजय तलवार, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, कुमॉऊ प्रभारी दिनेश जोशी ने रामनगर मे पत्रकारिता मे कार्यरत मंडल, जिले व नगर के पत्रकारो को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलायी। रामनगर-हल्द्वानी मार्ग स्थित ग्राम छोई मे श्री हनुमान धाम के समीप स्थित द बेनियान रिट्रीट रिर्सोट मे एनयूजे-आई उत्तराखंड के नैनीताल के जिलाध्यक्ष अफजल हुसैन फौजी की अध्यक्षता व जिला सचिव राजीव अग्रवाल के संचालन मे समपन्न हुये कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि बतौर उत्तराखंड के मुख्य प्रदेश संरक्षक संजय तलवार, विशिष्ठ अतिथि एवं प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन जोशी, विशिष्ठ अतिथि एवं कुमॉऊ मण्डल सचिव दिनेश जोशी, विशिष्ट अतिथि एवं प्रदेश सचिव एम हसनैन, विशिष्ठ अतिथि एवं जिला महामंत्री राजू पांडे आदि का रामनगर नगराध्यक्ष डॉ. जफर सैफी व उनकी टीम के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया तथा उपरोक्त को माल्यापर्ण करके, अंगवस्त्र शॉल पहनाकर व सम्मान पत्र देकर उनका स्वागत किया गया। तद्ापश्चात उपरोक्त पदाधिकारियो के द्वारा कुमॉऊ मंडल सचिव एंव रामनगर कार्यकारिणी के संरक्षक हरीश भट्ट, नैनीताल जनपद के कनिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पांडे, जिला सचिव राजीव अग्रवाल मोनू, व नावेद सैफी, नगराध्यक्ष डॉ. मौ. जफर सैफी, महासचिव चन्द्रशेखर जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्रसैन कश्यप, कनिष्ठ उपाध्यक्ष नाजिम सलमान, महिला उपाध्यक्ष रूबीना सैफी व विमला अधिकारी, नगर सचिव जुगेश अरोड़ा बंटी, नितेश जोशी, रागिब खान, कोषाध्यक्ष मौ. कैफ खान, संगठन मंत्री नदीम वारसी, प्रचार मंत्री फरीद कुरैशी, सदस्य अनिल पाठक का माल्यार्पण करके बधाई दी गयी तथा नियुक्ति पत्र देकर एवं संस्था के आईकार्ड पहनाये गये। प्रदेश के मुख्य संरक्षक संजय तलवार, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन जोशी, कुमॉऊ मण्डल प्रभारी दिनेश जोशी के द्वारा उपरोक्त सभी पदाधिकारियो को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलायी गयी। इससे पूर्व अपने-2 सम्बोधन मे सभी वरिष्ठ पदाधिकारियो ने एनयूजे-आई से जुड़ी जानकरियॉ देते हुये हिंदी पत्रकारिता की समस्याये व पत्रकारो के उत्थान व गिरते हुये पत्रकारिता के स्तर पर अपने-2 विचार व्यक्त किये व नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ. सैफी व उनकी टीम को बधाई व शुभकानाये देते हुये आशा व्यक्त की संगठन की मजबूती व पत्रकार हितो के लिये सभी पदाधिकारी व सदस्य प्रयत्नशील रहेंगे। कार्यक्रम के अंत मे श्री सैफी ने सभी आगंतुको का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उत्तराखंड एथलटिक संघ के अध्यक्ष विजेन्द्र चौधरी, कार्बेट होटल एवं रिर्सोट एसो. के अध्यक्ष हरि सिंह मान, न्युट्रोलाईव फार्मा के सीइओ एडवोकेट देवेन्द्र सिंह, को-फाउंडर मौ. इस्माईल, सीईओ मिस संजना सिंह, डायरेक्टर मनोज कुमार आदि बतौर विशिष्ठ अतिथि उपस्थित रहे।
फोटो-

  • Related Posts

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    रामनगर। उत्तराखंड सरकार से साप्ताहिक समाचार पत्र के मान्यता प्राप्त सम्पादक रहे स्व. नितेश जोशी के आकस्मिक निधन के उपरांत उत्तराखंड सूचना एवं लोक जनसंपर्क विभाग के द्वारा पांच लाख…

    Continue reading
    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    नैनीताल। जिला सूचना अधिकारी नैनीताल रहे स्व. गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन के उपरांत मीडिया सेंटर, हल्द्वानी का प्रभार देख रहे सूचना अधिकारी अहमद नदीम को जिला सूचना अधिकारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल