कुपोषण के निस्तारण में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका-विधायक दीवान बिष्ट

रामनगर। एक स्वस्थ माता ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती है इसलिये माता पिता का यह दायित्व रहे कि वह अपनी पुत्री को उसके लिये जरूरी पोषक तत्वों का खाना दे ताकि वह एनीमिया या अन्य बीमारियों से ग्रसित नही रहे तथा सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से चलायी जाने वाली योजनाओं का पूर्ण लाभ उठायें। उक्त विचार क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट के द्वारा बाल विकास परियोजना रामनगर के शहरी क्षेत्र के द्वारा पायते वाली रामलीला के सभागार में सोमवार को आयोजित राष्ट्रीय पोषण दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। विधायक श्री बिष्ट ने आंगनबाड़ी संचालिकाओं के द्वारा किए जाने वाले कार्यो की प्रशंसा करते हुये उनका मानदेय बड़ाये जाने सम्बन्धी मांग से सीएम पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराये जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रभारी बाल विकास अधिकारी गीता आर्या व का संचालन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ती दीपा थापा व डॉ.ज़फर सैफ़ी के द्वारा कुपोषण एव किशोरियों में होने वाली बीमारियों व उनसे बचाब के तरीकों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, भाजपा नगराध्यक्ष मदन जोशी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नैनीताल जिला संयोजक राकेश अग्रवाल, निवर्तमान सभासद शिवि अग्रवाल ने अपने-2 सम्बोधन में कुपोषण व आंगनबाड़ी केंद्रों मिलने वाली योजनाओं  के बारे में विचार व्यक्त किए। इस मोके पर आंगनबाड़ी संचालिकाओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के पौष्टिक खाद्य पदार्थो के स्टॉल लगाये गये व अतिथियों के द्वारा चार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, दो लाभार्थियों को अनूपरक राशन, एक कुपोषित व दो अति कुपोषित बच्चो को पोषणयुक्त खाद्य पदार्थ दिये गये। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजन की प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता आर्य, सुपरवाइजर माधवी मठपाल, दुर्गा बिष्ट, आंगनबाड़ी कार्यकत्री मीरा भारती, पूनम गोला, ममता भंडारी, चांदनी, दीपा थापा,  शकुंतला राजपूत, अज़रा सैफ़ी, गंगा बिष्ट, किरन जोशी, सरस्वती देवी, विनीता राजपूत, गीता वर्मा, आभा बेलवाल, प्रेमा  पांडे, समरेज, परवीन, गीता भारती, खष्टी, भावना पंत सहित बड़ी संख्या मे महिलाएं व किशोरी मौजूद रही।

फ़ोटो-0298

  • Related Posts

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    (डॉ. ज़फर सैफी/सम्पादक)रामनगर। नगर के युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल को भारतीय व्यापार मंडल का नैनीताल जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भारतीय व्यापार मंडल (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल…

    Continue reading
    समाजसेवी व कांग्रेस के युवा तुर्क नेता डॉ. जफर सैफी को मिली रामनगर मंडलम अध्यक्ष की जिम्मेदारी, डॉ जफर सैफी ने किया वायदा कांग्रेस उम्मीदवार को विधानसभा चुनाव जिताने के लिये नहीं छोडेंगे कोई कोर-कसर

    (नावेद सैफी सैफी/सह सम्पादक)रामनगर। रामनगर नगर पालिका की पूर्व सभासद व जिला योजना की सदस्य रही रुबीना सैफी के प्रतिनिधि बतौर कार्य कर चुके व कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्त्ता डॉ. मो.…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कार चालक द्वारा पीछे से टक्कर मारने पर बाइक सवार घायल हुआ

    कार चालक द्वारा पीछे से टक्कर मारने पर बाइक सवार घायल हुआ

    कॉर्बेट की गूँज अब राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस का सदस्य बना.

    कॉर्बेट की गूँज अब राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस का सदस्य बना.

    एमडी डर्मेटोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाली खटीमा की पहली बेटी व रामनगर की पहली पुत्रवधु बनी डाॅ. ताबिर रहमान

    एमडी डर्मेटोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाली खटीमा की पहली बेटी व रामनगर की पहली पुत्रवधु बनी डाॅ. ताबिर रहमान

    एमडी रेडियोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाले नगर के पहले बेटे बने डाॅ. अजहर वारसी

    एमडी रेडियोलाॅजी की डिग्र्री हासिल करने वाले नगर के पहले बेटे बने डाॅ. अजहर वारसी

    काॅग्रेस नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह के निधन चैतरफा शोक की लहर

    काॅग्रेस नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह के निधन चैतरफा शोक की लहर

    सराहनीय पहल-जनसेवा मंच के द्वारा गोजानी स्कूल मे स्वेटर वितरण किया गया

    सराहनीय पहल-जनसेवा मंच के द्वारा गोजानी स्कूल मे स्वेटर वितरण किया गया