ग्रोइंग बड्स स्कूल में धूमधाम से मनाया हिंदी दिवस

रामनगर। नगर के ग्रोइंग बड्स स्कूल में हिंदी दिवस का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने हिंदी वर्णमाला पर आधारित एक अनूठी प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने रचनात्मक तरीके से वर्णमाला को प्रदर्शित कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसने सभी अतिथियों और शिक्षिकाओं को प्रभावित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मालधन डिग्री कॉलेज के हिंदी विभाग के डॉ. जीसी. पंत, विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार व चिकित्सक़ डॉ.ज़फर सैफ़ी, पुष्कर सोसाइटी की अध्यक्षा पूनम गुप्ता उपस्थित रहे तथा डायरेक्टर नेहा सिंघल व प्रिंसिपल अनिता रावत के द्वारा इन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इन सभी ने छात्र-छात्रों के प्रयासों की सराहना की और हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुये मुख्य अतिथि डॉ. जी.सी. पंत ने अपने संबोधन में हिंदी को एक वैश्विक भाषा बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया, जबकि पूनम गुप्ता ने हिंदी के माध्यम से समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ाने की बात कही। डॉ. जफर सैफी ने हिंदी दिवस के इस अवसर पर छात्र-छात्रों को हिंदी भाषा के महत्व को समझने और इसे जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की निर्देशक नेहा सिंघल और प्रधानाचार्या अनीता रावत ने हिंदी भाषा की महत्ता पर जोर देते हुए छात्र-छात्राओं को अपनी मातृभाषा के प्रति आदर और गर्व बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, और इसे संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रमुख शिक्षिकाओं का भी योगदान रहा, जिनमें डॉ. रति चौधरी, सपना बिष्ट, रेखा र्फत्याल, अफ्शा खान, नीलम आर्या, वंदना रावत, और वंदना आर्या शामिल रही।

  • Related Posts

    डॉक्टर की विदेशी डिग्री हासिल करने के उपरांत भारत मे भी परीक्षा उत्तीर्ण करके अरशद वारसी ने मान बड़ाया

    (डॉ जफर सैफी/सम्पादक )रामनगर। उत्तराखण्ड के नैनीताल जनपद के रामनगर मे गैस गोदाम रोड स्थित सिटी नर्सिंग होम के संचालक डॉ अतीक वारसी के छोटे पुत्र मे अरशद वारसी ने…

    Continue reading
    शाइनिंग स्टार स्कूल की छात्रा तुषिता का अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार चयन, 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ मिली बड़ी उपलब्धि

    (मो ज़फर सैफ़ी/सम्पादक) रामनगर। शाइनिंग स्टार स्कूल के डायरेक्टर डीएस नेगी व प्रिंसिपल तुलसी सिंह की बेटी व स्कूल की होनहार एवं मेधावी छात्रा तुषिता नेगी का चयन विश्वप्रसिद्ध संस्था…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएमइ मे ब्रजेश हॉस्पिटल की डेंटल डिपार्टमेंट हेड डॉ. विनती अग्रवाल ने लेज़र कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये सिंगल सिटिंग आरसीटीसी की जानकारी दी

    सीएमइ मे ब्रजेश हॉस्पिटल की डेंटल डिपार्टमेंट हेड डॉ. विनती अग्रवाल ने लेज़र कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये सिंगल सिटिंग आरसीटीसी की जानकारी दी

    ब्रजेश हॉस्पिटल, रामनगर के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने सीएमइ मे हेमोरोइड के लेज़र ऑपरेशन की जानकारी दी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया

    ब्रजेश हॉस्पिटल, रामनगर के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने सीएमइ मे हेमोरोइड के लेज़र ऑपरेशन की जानकारी दी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया

    शिक्षा समाज सेवा एवं रामलीला आयोजन के लिए योगेश्वर प्रसाद देवरानी को रामायणी सम्मान 1- सामाजिक सेवा एवं संस्कृति श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित 2- तिथि 19 अगस्त 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बी एच यू ) में होगा समारोह

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर मालधनचौड़ में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर मालधनचौड़ में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएमआर हॉस्पिटल, मुरादाबाद के सीनियर न्यूरोलोजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने मानसिक रोगों के दिये

    डीएमआर हॉस्पिटल, मुरादाबाद के सीनियर न्यूरोलोजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने मानसिक रोगों के दिये

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली