मेहनत व किस्मत की मेहरबानी-कांस्टेबल, सहायक विकास अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक के बाद अब रणवीर सिंह बने बाल विकास अधिकारी

पूर्ति निरीक्षक रणवीर सिंह पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करके बने बाल विकास अधिकारी, बधाईयां का तांता
रामनगर (श्यामलाल) 10 सिंतम्बर 2024/ पूर्ति निरीक्षक के पद पर तैनात काशीपुर निवासी रणवीर सिंह का पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद बाल विकास अधिकारी पद पर चयन होने पर राशन विक्रेताओं ने खुशी व्यक्त की है। काशीपुर के ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी दम्पत्ति सुंदर सिंह व श्रीमती रामवती के यहां सन 1992 को जन्मे रणवीर सिंह बचपन से मेधावी छात्र रहे है तथा शिक्षा के प्रति लगाव चलते हुए दिन प्रतिदिन नये-2 मुकाम हासिल करके अपने माता पिता व क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है। श्री सिंह वर्ष 2012 से 2018 तक उत्तराखंड पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात रहे तथा तदुपरान्त एक वर्ष तक उत्तरकाशी में असिस्टेंट डवलेपमेंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत रहे। इसके बाद श्री सिंह का चयन पूर्ति निरीक्षक के पद पर हुआ तथा वर्तमान में रामनगर के शहरी क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक का दायित्व बखूबी संभाल रहे है। इस पद पर रहते हुये श्री सिंह ने हाल में ही पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की है तथा उनका चयन बाल विकास अधिकारी के पद पर हुआ है जिसके लिए वह शीघ्र ही ट्रेनिग पर जाने वाले है। सादगी भरे अंदाज में उच्व विचारों के साथ सामाजिक एकता व मानवता को अपने जीवन मे आत्मसात करके जीवन निर्वाह करने वाले श्री सिंह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता व पिता को देते है। श्री सिंह की इस उपलब्धि पर उन्हें सहयोगी ग्रामीण क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक दीप चंद्र बेलबाल, कार्यालय सहायक जुगल किशोर, चंदू बौड़ाई, राशन डीलर ऐसो. के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, नगराध्यक्ष मो.उस्मान, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष महेश भारद्वाज, श्यामलाल, मुमताज अली, ओमप्रकाश आर्यवंशी, शमीम दुर्रानी, टीका प्रसाद गोला, नासिर खान, गंगा प्रसाद गोला, प्रकाश भट्ट, राजेश बंसल, प्रमोद कुमार अग्रवाल, रेवती सुंदरियाल, सलीम अहमद आदि ने खुशी व्यक्त की है।
फ़ोटो-रणवीर सिंह।

  • Related Posts

    डॉक्टर की विदेशी डिग्री हासिल करने के उपरांत भारत मे भी परीक्षा उत्तीर्ण करके अरशद वारसी ने मान बड़ाया

    (डॉ जफर सैफी/सम्पादक )रामनगर। उत्तराखण्ड के नैनीताल जनपद के रामनगर मे गैस गोदाम रोड स्थित सिटी नर्सिंग होम के संचालक डॉ अतीक वारसी के छोटे पुत्र मे अरशद वारसी ने…

    Continue reading
    शाइनिंग स्टार स्कूल की छात्रा तुषिता का अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार चयन, 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ मिली बड़ी उपलब्धि

    (मो ज़फर सैफ़ी/सम्पादक) रामनगर। शाइनिंग स्टार स्कूल के डायरेक्टर डीएस नेगी व प्रिंसिपल तुलसी सिंह की बेटी व स्कूल की होनहार एवं मेधावी छात्रा तुषिता नेगी का चयन विश्वप्रसिद्ध संस्था…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएमइ मे ब्रजेश हॉस्पिटल की डेंटल डिपार्टमेंट हेड डॉ. विनती अग्रवाल ने लेज़र कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये सिंगल सिटिंग आरसीटीसी की जानकारी दी

    सीएमइ मे ब्रजेश हॉस्पिटल की डेंटल डिपार्टमेंट हेड डॉ. विनती अग्रवाल ने लेज़र कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये सिंगल सिटिंग आरसीटीसी की जानकारी दी

    ब्रजेश हॉस्पिटल, रामनगर के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने सीएमइ मे हेमोरोइड के लेज़र ऑपरेशन की जानकारी दी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया

    ब्रजेश हॉस्पिटल, रामनगर के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने सीएमइ मे हेमोरोइड के लेज़र ऑपरेशन की जानकारी दी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया

    शिक्षा समाज सेवा एवं रामलीला आयोजन के लिए योगेश्वर प्रसाद देवरानी को रामायणी सम्मान 1- सामाजिक सेवा एवं संस्कृति श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित 2- तिथि 19 अगस्त 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बी एच यू ) में होगा समारोह

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर मालधनचौड़ में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर मालधनचौड़ में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएमआर हॉस्पिटल, मुरादाबाद के सीनियर न्यूरोलोजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने मानसिक रोगों के दिये

    डीएमआर हॉस्पिटल, मुरादाबाद के सीनियर न्यूरोलोजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने मानसिक रोगों के दिये

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली