रामनगर (नाज़िम सलमान)। ईद उल अजहा बकरीद की नमाज ईदगाह में सोमवार को 7.30 बजे और बड़ी मस्जिद में 7 बजे पढ़ाई जाएंगी।शुक्रवार को जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती गुलाम मुस्तूफा नईमी ने बताया कि ईदगाह में ईद की नमाज सोमवार सुबह 7.30 बजे पढ़ाई जाएंगी। वहीं बड़ी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद वसीम ने बताया कि मोहल्ला खताडी स्थित बड़ी मस्जिद में 7 बजे पढ़ाई जाएंगी।दोनो उलमाओ ने मुस्लिम समाज के लोगो से समय से पहुंचने की गुजारिश की है।उन्होंने त्यौहार मिल जुलकर मनाने को कहा है।उन्होंने कहा कि खुले में जानवर की कुर्बानी न करें।शासन प्रशासन द्वारा दी गई गाइड लाइन के तहत ही कुर्बानी करे।
रामनगर नगर पालिका के पूर्व सभासद मो. मुजाहिद सिद्दीकी बने बूथों के मंडलम अध्यक्ष
(डॉ. जफर सैफी/सम्पादक)रामनगर। रामनगर नगर पालिका के पूर्व सभासद व कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्त्ता मो. मुज़ाहिद सिद्दीकी को रामनगर मे बूथों के मंडलम अध्यक्ष की जिम्मेदारी से नवाजा गया है। आगामी…







