रामनगर में नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

रामनगर में नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने रामनगर शहर के मुख्य बाजार के साथ रानीखेत रोड और कुंदन वाली गली में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया टीम की भनक लगने के बाद कुछ अतिक्रमणकारियों अपना सामान स्वयं हटाते हुए दिखाई दिए मामले में जानकारी देते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि रामनगर के मुख्य बाजार, कोसी रोड और कुंदन वाली गली में लगातार अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थी। पूर्व में भी इस क्षेत्र में अभियान चलाने के साथ ही अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई थी उन्होंने कहा कि लेकिन इसके बावजूद भी अतिक्रमण लगातार किया जा रहा है जिसको लेकर आज ही अभियान चलाया गया है उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 16 लोगों का पॉलिथीन का उपयोग करने एवं गंदगी करने के मामले में चालान कर उनसे 4300 की जुर्माना राशि भी वसूल की गई है इसके साथ उन्होंने बताया की कई अतिक्रमण करने वाले लोगों का सामान भी जप्त करने की कार्रवाई की गई है उन्होंने कहा कि यह अभियान पालिका का लगातार जारी रहेगा।

  • Related Posts

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    (डॉ. ज़फर सैफी/सम्पादक)रामनगर। नगर के युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल को भारतीय व्यापार मंडल का नैनीताल जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भारतीय व्यापार मंडल (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल…

    Continue reading
    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    रामनगर। उत्तराखंड सरकार से साप्ताहिक समाचार पत्र के मान्यता प्राप्त सम्पादक रहे स्व. नितेश जोशी के आकस्मिक निधन के उपरांत उत्तराखंड सूचना एवं लोक जनसंपर्क विभाग के द्वारा पांच लाख…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल