पत्रकारिता दिवस पर अनिरूद्ध निझावन व रामोतार अग्रवाल को किया सम्मानित

काशीपुर। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने आज काशीपुर क्षेत्र के सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बधाई देते हुए काशीपुर सिटी के दो वरिष्ठ पत्रकारों अनिरूद्ध निझावन (दैनिक दशानन) व रामोतार अग्रवाल (सनाका) को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर माला, शाल ओढ़ाकर तथा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि आज बड़े गौरव की बात है कि हिंदी पत्रकारिता दिवस पर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन काशीपुर सिटी के दो वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया। आप दोनों पत्रकारों ने लंबे समय तक साफ सुथरी छवि के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र मे कार्य किया है। उन्होने बताया कि हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत आज से करीब 198 वर्ष पूर्व 30 मई 1826 को कलकत्ता से हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र उदंत मार्तंड निकालकर की गई थी। इस पत्र के संपादक पंडित जुगल किशोर शुक्ल जी थे जो कि कानपुर के निवासी थे और पेशे से वकील थे। इसलिए इस दिन को हिंदी पत्रकारिता दिवस के रुप में हर वर्ष मनाया जाता है। इस अवसर पर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विपिन चैहान, जिला महामंत्री विनोद सिंह, महामंत्री नीरज ठाकुर, उपाध्यक्ष जयपाल सिंह अहेरिया आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    रामनगर। उत्तराखंड सरकार से साप्ताहिक समाचार पत्र के मान्यता प्राप्त सम्पादक रहे स्व. नितेश जोशी के आकस्मिक निधन के उपरांत उत्तराखंड सूचना एवं लोक जनसंपर्क विभाग के द्वारा पांच लाख…

    Continue reading
    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    नैनीताल। जिला सूचना अधिकारी नैनीताल रहे स्व. गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन के उपरांत मीडिया सेंटर, हल्द्वानी का प्रभार देख रहे सूचना अधिकारी अहमद नदीम को जिला सूचना अधिकारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल