शहर की अमन शांति के लिये उत्तेजक नारो पर अंकुश पर रोक की मांग को लेकर ज्ञापन दिया

रामनगर। नगर के मुस्लिम समुदाय के युवकों के द्वारा एसडीएम व कोतवाल को छः सूत्रीय ज्ञापन देकर आवश्यक कदम उठाये जाने की मांग की है। ज्ञापन में विगत कुछ दिनों से रामनगर में एक नाबालिग छात्रा के लापता होने एवं उसके बाद की घटनाओं को लेकर कुछ संगठनों द‌द्वारा लगातार लव जिहाद और धर्म परिवर्तन जैसे मुर्दों पर सार्वजनिक मंर्चा पर बयानबाजी, पुतला दहन और नारेबाजी की जाने का जिक्र करते हुये इन गतिविधियों के कारण शहर में अनावश्यक रूप से साम्प्रदायिक तनाव फैलने की आशंका जतायी गई है। मुस्लिम समुदाय के लोगो ने इस मामले की निष्पक्ष जांच का पूरा समर्थन करते हुये दोषों चाहे किसी भी समुदाय का हो, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग की है तथा साथ ही मांग है कि किसी भी घटना को लेकर बिना ठोस सबूत पूरे समुदाय विशेष को निशाना बनाने, नफरत फैलाने वाले बयान देने और सार्वजनिक रूप से माहौल बिगाड़ने जैसे हथकंडों पर तत्काल रोक लगाये जाने, शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस बल की तैनाती किये जाने, सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भड़काऊ संदेशी व अफवाहों पर तुरंत कार्यवाही किये जाने, इस घटना की पूरी जांच निष्पक्ष व तटस्थ तरीके से कराये जाने और दोषी पाये जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्यवाही किये जाने, शहर में किसी भी प्रकार का उकसाने वाला कार्यक्रम या नारेबाजी प्रशासन की अनुमति के बिना नही होने दी जाने, शहर में अमन-चैन और भाईचारे को बनाए रखना है ताकि कोई भी असामाजिक तत्व इसका फायदा उठाकर रामनगर का माहौल न बिगाड़ने देने, भविष्य में अगर किसी भी संगठन या व्यक्ति की ‌द्वारा कोई आपत्ति जनक टिप्पणी की जाती है तो उस पर तुरंत कार्यवाही किये जाने ताकि शहर की शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रभावी कदम उठाये जाने की मांगे शामिल है। ज्ञापन देने वालो में जीशान कुरैशी, आदिल खान, जावेद खान, अखलाक सैफ़ी, शाहरुख शेरिया, फैजान, साकिब, असलम, नबी, आकिब सैफ़ी, बुरहान आदि सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के युवा शामिल रहे।
फ़ोटो-एसडीएम व कोतवाल को ज्ञापन देते हुये

  • Related Posts

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    (डॉ. जफर सैफी/ संपादक) रामनगर। नव गर्जिया सांस्कृतिक समिति के द्वारा मोहल्ला गुलरघट्टी मे संचालित की जा रही रामलीला मे तड़िका वध के सजीव मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर…

    Continue reading
    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    हल्द्वानी (धीरज भट्ट/संवाददाता)/ उत्तराखंड की नारी समाज सेवा में सबसे आगे रहती है यह चरित्रार्थ भाजपा महिला मोर्चा नेता भूमिका गोयल पर सटीक है भूमिका गोयल गरीब बच्चों को जहां…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ