अग्रवाल सभा के कार्यकारिणी संरक्षक उमेश अग्रवाल ने किया पायते वाली रामलीला का शुभारंभ, 2 अक्टूबर को एमपीआईसी के फील्ड में होगा रावण दहन-राजीव अग्रवाल गुर्जर

(डॉ.ज़फर सैफ़ी/प्रधान संपादक)
रामनगर 20 सितंबर 2025/ पायते वाली रामलीला (बनियों वाली) का शुभारंभ रामलीला का शुभारंभ नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं अग्रवाल सभा प्रबंध कार्यकारिणी के संरक्षक उमेश अग्रवाल द्वारा किया गया। पहले दिन नारद मोह की सुंदर लीला का हुआ मंचन किया गया। शुक्रवार की रात्रि हुये शुभारंभ के मौके पर मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारी को आभार जताते हुए कहा कि आज हम सभी को अपने बच्चों को अपनी संस्कृति को बचाने के लिए आगे लाना होगा तथा रामलीला मंचन को मनोरंजन नहीं बल्कि भगवान राम की आदर्श को अपने जीवन में उतरना होगा। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल गुर्जर ने बताया कि दशहरा पर्व 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा तथा एमपी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुतला दहन हाईकोर्ट, नैनीताल के द्वारा द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत करते हुए कोर्ट के आदेशों का पालन किया जाएगा। इस मोके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल गुर्जर, कार्यकारी अध्यक्ष अंकुर गोयल एडवोकेट, महाप्रबंधक राजेन्द्र मित्तल, सहायक महाप्रबंधक पुनीत अग्रवाल, महामंत्री प्रदीप कपूर, संरक्षक प्रदीप मेहरोत्रा, अमित गोयल सर्राफ, महाप्रबंधक राजेन्द्र मित्तल, सहायक महाप्रबंधक पुनीत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता, आमित अग्रवाल (केडी), ऑडिटर कमल किशोर सिंघल, उपमंत्री शोभित अग्रवाल एडवोकेट, मंच व्यवस्थापक मनोज अग्रवाल, शोभायात्रा प्रबंधक विभोर जिंदल, निर्माण समिति अध्यक्ष राजीव मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य व डायरेक्टर विकास अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, महा डायरेक्टर राजीव अग्रवाल मोनू, प्रदीप पुठिया, शलभ मित्तल, ओम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।
फ़ोटो-

  • Related Posts

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    (डॉ. जफर सैफी/ संपादक) रामनगर। नव गर्जिया सांस्कृतिक समिति के द्वारा मोहल्ला गुलरघट्टी मे संचालित की जा रही रामलीला मे तड़िका वध के सजीव मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर…

    Continue reading
    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    हल्द्वानी (धीरज भट्ट/संवाददाता)/ उत्तराखंड की नारी समाज सेवा में सबसे आगे रहती है यह चरित्रार्थ भाजपा महिला मोर्चा नेता भूमिका गोयल पर सटीक है भूमिका गोयल गरीब बच्चों को जहां…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ