दैनिक दशानन के सम्पादक अनिरूद्व निझावन के स्वास्थ लाभ की कामना की कार्बेट की गूंज के सम्पादक डाॅ. जफर सैफी व सह सम्पादक रूबीना सैफी ने हालचाल जाना

(नावेद सैफ़ी/सह सम्पादक)
काशीपुर। उत्तराखंड के कुमाॅऊ मण्डल के काशीपुर मे हिंदी पत्रकारिता के सबसे वयोवृद्व स्तम्भ सांध्य दैनिक दशानन के सम्पादक अनिरूद्व निझावन के अस्वस्थ होने पर कार्बेट की गूंज के सम्पादक डाॅ. जफर सैफी, सह सम्पादिका रूबीना सैफी के द्वारा उनके निवास पर उनसे मुलाकात करके कुशलक्षेम जानी व ईश्वर से उनके स्वास्थलाभ की कामना की। ज्ञातव्य रहे कि पूर्व मे स्व. प्रघुम्नन कुमार वैध जी के द्वारा स्थापित साप्ताहिक समाचार पत्र दशानन का एक लम्बे अर्से से श्री निझावन के द्वारा सांध्य दैनिक के रूप मे संचालन किया जा रहा है तथा उक्त समाचार पत्र ने इस वर्ष 66 वे वर्ष मे प्रवेश किया है। विगत दिनो श्री निझावन का स्वास्थ अधिक खराब होने पर परिजन उन्हे पीजीआई चण्डीगढ़ ले गये जहाॅ चिकित्सको की अथक मेहनत के उपरांत उनको स्वास्थलाभ मिला तो परिजन उन्हे उनके पैतृक निवास ग्राम फसियापुरा, अलीगंज रोड, काशीपुर ले आये जहाॅ उनकी कुशलक्षेम जानने वाले उनके शुभचिंतको का तांता लगा हुआ है। गत दिवस कार्बेट की गूंज के प्रधान सम्पादक व नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट इंडिया के रामनगर नगराध्यक्ष डाॅ. जफर सैफी व सह सम्पादिका व पूर्व सभासद श्रीमती रूबीना सैफी ने श्री निझावन के निवास पर उनसे मुलाकात करके उनकी मिजाजपोशी की व ईश्वर से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर श्री निझावन की धर्मपत्नी श्रीमती के ज्येष्ठ पुत्र सिद्वार्थ निझावन सन्नी व पारिवारिक मित्र नीरज चन्द्रा आदि मौजूद रहे। इधर कार्बेट की गूंज के सह सम्पादक नावेद सैफी एडवोकेट, प्रभारी संजय भल्ला आदि ने श्री निझावन के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की है।

  • Related Posts

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    रामनगर। उत्तराखंड सरकार से साप्ताहिक समाचार पत्र के मान्यता प्राप्त सम्पादक रहे स्व. नितेश जोशी के आकस्मिक निधन के उपरांत उत्तराखंड सूचना एवं लोक जनसंपर्क विभाग के द्वारा पांच लाख…

    Continue reading
    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    नैनीताल। जिला सूचना अधिकारी नैनीताल रहे स्व. गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन के उपरांत मीडिया सेंटर, हल्द्वानी का प्रभार देख रहे सूचना अधिकारी अहमद नदीम को जिला सूचना अधिकारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल