चैती मेले मे डे व नाईट फ्री मेडिकल कैम्प लगाये जाने को लेकर बैठक समपन्न

(नावेद सैफ़ी/सह सम्पादक)
काशीपुर। आगामी चैती मेले मे हर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी ईआरडीओ-उत्तराखंड से जुड़े चिकित्सको के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाये जाने का निर्णय लिया गया। विगत दिवस इलैक्ट्रो होम्योपैथिक रिसर्च एंड डवलमेंट आर्गेनाइजेशन, उत्तरांखड (ईआरडीओ) के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुरेश राजपूत की अध्यक्षता व प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. जफर सैफी के संचालन मे उधमसिंह नगर जिलाध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह सैनी की मौहल्ला मंझरा स्थित सैनी क्लीनिक पर समपन्न हुयी बैठक मे आगामी 3 अप्रैल से 13 अप्रैल तक दस दिवसीय डे व नाईट फ्री मेडिकल कैम्प लगाये जाने का निर्णय लिया गया जिसमे संगठन से जुड़े सभी ईएच चिकित्सको के द्वारा अपनी-2 ओर से कैम्प मे ड्यूटी दिये जाने की सहमति प्रदान की गयी। बैठक मे ईद व गुरूपर्व एवं अन्य सामाजिक व धर्मिक कार्यो के अवसर पर एसो. की ओर से फ्री मेडिकल कैम्प लगाये जाने के प्रस्ताव को सर्वसहमति से पारित किया गया। चैती मेला निशुःल्क कैम्प के सफल आयोजन हेतू डॉ. आरके विश्नोई, डॉ. आरपी सिंह सैनी, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. शमशाद अली, डॉ. नावेद जाफरी, डॉ. वैभव शर्मा की छः सदस्यीय आयोजन समिति गठित की गयी तथा कैम्प व्यवस्थापक की जिम्मेदारी डॉ ज्ञान सिंह को सौंपी गयी। कैम्प के शुभारंभ हेतू महापौर दीपक बाली, मंदिर के मुख्य पंडा विकास कुमार अग्निहोत्री, सहायक प्रधान पंडा मनोज कुमार अग्निहोत्री, नगर स्वास्थ अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, वार्ड तीन के पार्षद को आमन्त्रित किये गये जाने का भी निर्णय लिया। बैठक मे प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुरेश राजपूत, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. जफर सैफी, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. आरके विश्नोई, जिलाध्यक्ष डॉ आरपी सिंह सैनी, काशीपुर महानगर अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा, काशीपुर तहसील अध्यक्ष डॉ. वैभव शर्मा, जिला महासचिव डॉ. नासिर अली चौधरी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. नावेद जाफरी, जिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष डॉ. राहत अली, जिला संगठन मंत्री डॉ. शमशाद अली, महानगर महामंत्री डॉ. ज्ञान सिंह, महानगर प्रचार मंत्री डॉ. मुकुल कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।
फोटो-बैठक मे उपस्थित चिकित्सकगण।

  • Related Posts

    सराहनीय पहल-कॉर्बेट के ढिकाला में पर्यटकों के लिये डिस्पेंसरी शुरू

    रामनगर।कार्बेट टाइगर रिजर्व में प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक घूमने आते है। कार्बेट टाइगर रिजर्व का प्रसिद्ध जोन ढिकाला पर्यटन जोन दूरस्थ एवं राष्ट्रीय राजमार्ग से 31 किमी0 दूर कोर वन क्षेत्र…

    Continue reading
    रामनगर में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चलाया अभियान,दो झोलाछाप डॉक्टरों एवं एक पैथोलॉजी लैब पर की गई कार्रवाई

    रामनगर।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रामनगर एवं आसपास के इलाकों में झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ छापामार कार्रवाई की।विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही कई झोलाछाप डॉक्टर अपनी क्लिनिको को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाई स्कूल में 92.4 प्रतिशत अंक लाकर सोमाक्ष श्रीवास्तव ने स्व.दादा केबीएल श्रीवास्तव का सपना साकार किया। रामनगर। ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रणय श्रीवास्तव के पुत्र सोमाक्ष श्रीवास्तव के द्वारा सीबीएसई बोर्ड से हाई स्कूल की परीक्षा 92.4 प्रतिशत अंको साथ उत्तीर्ण करके अपने परिजनों व स्कूल के शिक्षकों का नाम रोशन किया है। ज्ञात रहे कि सोमाक्ष श्रीवास्तव के दादा स्व केबीएल श्रीवास्तव ने बर्ष 1970 में रामनगर में एमपी इंटर कॉलेज में बतौर मनोविज्ञान प्रवक्ता के रूप में शुरुआत की व 40 वर्ष अपनी सेवाएं दी तथा प्रिंसिपल पद से रिटायर्ड हुये। रामनगर में इंग्लिश मीडियम एजुकेशन व नाटक व रंगारंग कार्यक्रमो का जनक माना जाता है। स्व. श्रीवास्तव के द्वारा पम्पापुरी में वर्ष 1987 में हैप्पी होम के नाम से रामनगर में पहले इंग्लिश मीडियम स्कूल की नींव रखकर क्षेत्रवासियों को इंग्लिश मीडियम पढ़ाई की सौगात दी थी बाद में हैप्पी होम स्कूल का नाम ग्रेट मिशन रखा गया जिसकी नर्सरी से क्लास आठ तक पम्पापुरी मे में संचालित है जिसका संचालन उनके ज्येष्ठ पुत्र प्रणय श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी आलोकिता श्रीवास्तव के द्वारा किया जाता है जबकि काशीपुर रोड स्थित दूसरी ब्रांच जो कि इंटर तक कि शिक्षा देती है का संचालन छोटे पुत्र डॉ प्रसून श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी डॉ नलिनी श्रीवास्तव के द्वारा किया जाता है। हाई स्कूल टॉपर बनकर सोमाक्ष ने अपने स्व. दादा केबीएल श्रीवास्तव व स्व. दादी मंजुला श्रीवास्तव पिता प्रणय श्रीवास्तव, माता आलोकिता श्रीवास्तव, स्कूल डायरेक्टर व चाचा डॉ. प्रसून श्रीवास्तव, स्कूल प्रिंसिपल व चाची डॉ नलिनी श्रीवास्तव, स्कूल व स्कूल के टीचर्स व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    नैनीताल एसपी संचार आरडी मठपाल ने रामनगर में हरी झंडी दिखाकर अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया

    नैनीताल एसपी संचार आरडी मठपाल ने रामनगर में हरी झंडी दिखाकर अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया

    शाइनिंग स्टार स्कूल की छात्रा तुषिता का अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार चयन, 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ मिली बड़ी उपलब्धि

    शाइनिंग स्टार स्कूल की छात्रा तुषिता का अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार चयन, 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ मिली बड़ी उपलब्धि

    पत्रकार नोशाद सिद्दीकी की सास हासमा बेगम के निधन पर चौतरफा शोक की लहर

    पत्रकार नोशाद सिद्दीकी की सास हासमा बेगम के निधन पर चौतरफा शोक की लहर

    युवक कांग्रेस (यूथ कांग्रेस) की प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव में रामनगर के कांग्रेस नेता चांद खान को प्रदेश महासचिव निर्वाचित होने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी रहे भुवन पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल खुलासा सहित कांग्रेसजनों ने दी मुबारकबाद

    युवक कांग्रेस (यूथ कांग्रेस) की प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव में रामनगर के कांग्रेस नेता चांद खान को प्रदेश महासचिव निर्वाचित होने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी रहे भुवन पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल खुलासा सहित कांग्रेसजनों ने दी मुबारकबाद

    जामा मस्जिद मे कुरान शरीफ के मुकम्मल होने पर खत्म शरीफ का प्रोग्राम मुनाकिद किया गया, इकरार हुसैन व महमूद खां ने तबर्रुक, ख्वाजा नोजवान कमेटी ने सबील का ििनतजाम किया, कुरान इंसान को अंधेरे से उजालो की ओर लाने का ज़रिया-शहर काजी

    जामा मस्जिद मे कुरान शरीफ के मुकम्मल होने पर खत्म शरीफ का प्रोग्राम मुनाकिद किया गया,  इकरार हुसैन व महमूद खां ने तबर्रुक, ख्वाजा नोजवान कमेटी ने सबील का ििनतजाम  किया,                   कुरान इंसान को अंधेरे से उजालो की ओर लाने का ज़रिया-शहर काजी