होली के त्यौहार को लेकर कोतवाली मे अमन कमेटी की बैठक समपन्न, कौमी एकता की मिसाल कायम करते हुये मुस्लिम भाईयो ने जुमे की नमाज लेट अता करने का निर्णय लिया

(डॉ ज़फर सैफ़ी/सम्पादक)
रामनगर। होली के पर्व के लेकर कोतवाली मे अमन कमेटी की बैठक मे होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने का निर्णय लिया गया जबकि कोमी एकता का परिचय देते हुये मुस्लिम समुदाय के द्वारा जामा मस्जिद मे जुमे की नमाज आधा घंटा विलम्ब से ढाई बजे अता किये जाने का निर्णय लिया गया। सोमवार को कोतवाली प्रांगण मे एसडीएम राहुल शाह की अध्यक्षता व कोतवाल अरूण कुमार सैनी के संचालन मे समपन्न हुयी बैठक मे होली के पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से आपसी सौहार्द के साथ मनाये जाने को लेकर अपने-2 विचार व्यक्त किये। इस मौके पर नवयुवक होली आयोजन होलिका कमेटी बड़ी होली होली चौक के कोषाध्यक्ष पंडित रवि शंकर शुक्ला ने बताया कि 13 मार्च की रात्रि 11 बजे होलिका दहन किया जायेंगा व 14 मार्च को होली का रंग खेला जायेंगा। बैठक मे रामनगर जामा मस्जिद के प्रशासक शकील खान ने आपसी सौहार्द का परिचय देते हुये बताया कि जामा मस्जिद मे जुम्मे की नमाज का टाईम आधा घंटा बड़ाते हुये नमाज 2 बजकर 30 मिनट पर अता की जायेंगी। बैठक मे सीओ सुमित पांडे ने सभी से त्यौहार को मिलजुलकर मनाये जाने की बात कहते हुये कहा कि अराजक तत्वो पर विशेष नजर रखी जायेंगी तथा पुलिस की मोबाइल टीमे गश्त पर रहेंगी तथा किसी भी कीमत पर अराजक तत्वो को बख्शा नही जायेंगे। बैठक मे पालिकाध्यक्ष हाजी मौ. अकरम ने बताया कि पालिका के द्वारा सफाई व्यवस्था के लिये विशेष प्लान तैयार किया गया है। इस मौके पर कानून व्यवस्था, बिजली व पानी को लेकर वक्ताओ ने अपने-2 सुझाव दिये। बैठक मे जल संस्थान के जेई शीशपाल सिंह ने बताया कि रंग वाले दिन 14 मार्च को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक पेयजल की सप्लाई दी जायेंगी। बैठक मे एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार कुलदीप पांडे, एलआईयू इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह नेगी, एसएसआई सेेकेंड मनोज सिंह नयाल, गर्जिया चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह नेगी, पीरूमदारा चौकी इंचार्ज सुनील धनिक, मालधन चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र कुमार, रेजर शेखर तिवारी, पालिका के प्रशासनिक अधिकारी आनंद सिंह सांगा, जल संस्थान के जेई शीशपाल सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष हाजी मौ. अकरम, जामा मस्जिद प्रशासक शकील खान, सभासद तनुज दुर्गापाल, शिवि अग्रवाल, पारस गोला, राहुल रावत, राजा सलमानी, जफर सैफी जानू, होली कमेटी के पंडित राजेन्द्र शर्मा, लाल ंिसंह चन्द्रा, इमाम सगीर अहमद कासमी, डॉ. जफर सैफी, हैमचन्द्र नैनवाल, मौ. शमी उर्फ छम्मो, गुलाम सादिक, इरफान सैफी, आशीष शर्मा, हेमंत सिंह, हिमांशु अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, विनय बलोदी, नासिर हुसैन, नईम सैफी, मौ. यासीन, हाजी शरीफ अहमद, गिरीश तिवारी सहित बड़ी संख्या मे गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
फोटो-कोतवाली मे अमन कमेटी।

  • Related Posts

    शिक्षा निदेशक नोटियाल पर हमले से नराज अधिकारियों व शिक्षकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

    (मो.ज़फर सैफ़ी/सम्पादक) रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद में कार्यरत उत्तराखंड एजुकेशनल अधिकारी प्रशासनिक संवर्ग एसोसिएशन, राजकीय शिक्षक संघ, एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन,लेखा संवर्ग व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के सभी…

    Continue reading
    SDM ने किया CSC सेंटर का निरीक्षण, सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर

    26 आधार कार्ड कब्जे में लिए कालाढूंगी। उप जिलाधिकारी (SDM) द्वारा क्षेत्र के तीन कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान SDM ने केंद्र में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाई स्कूल में 92.4 प्रतिशत अंक लाकर सोमाक्ष श्रीवास्तव ने स्व.दादा केबीएल श्रीवास्तव का सपना साकार किया। रामनगर। ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रणय श्रीवास्तव के पुत्र सोमाक्ष श्रीवास्तव के द्वारा सीबीएसई बोर्ड से हाई स्कूल की परीक्षा 92.4 प्रतिशत अंको साथ उत्तीर्ण करके अपने परिजनों व स्कूल के शिक्षकों का नाम रोशन किया है। ज्ञात रहे कि सोमाक्ष श्रीवास्तव के दादा स्व केबीएल श्रीवास्तव ने बर्ष 1970 में रामनगर में एमपी इंटर कॉलेज में बतौर मनोविज्ञान प्रवक्ता के रूप में शुरुआत की व 40 वर्ष अपनी सेवाएं दी तथा प्रिंसिपल पद से रिटायर्ड हुये। रामनगर में इंग्लिश मीडियम एजुकेशन व नाटक व रंगारंग कार्यक्रमो का जनक माना जाता है। स्व. श्रीवास्तव के द्वारा पम्पापुरी में वर्ष 1987 में हैप्पी होम के नाम से रामनगर में पहले इंग्लिश मीडियम स्कूल की नींव रखकर क्षेत्रवासियों को इंग्लिश मीडियम पढ़ाई की सौगात दी थी बाद में हैप्पी होम स्कूल का नाम ग्रेट मिशन रखा गया जिसकी नर्सरी से क्लास आठ तक पम्पापुरी मे में संचालित है जिसका संचालन उनके ज्येष्ठ पुत्र प्रणय श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी आलोकिता श्रीवास्तव के द्वारा किया जाता है जबकि काशीपुर रोड स्थित दूसरी ब्रांच जो कि इंटर तक कि शिक्षा देती है का संचालन छोटे पुत्र डॉ प्रसून श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी डॉ नलिनी श्रीवास्तव के द्वारा किया जाता है। हाई स्कूल टॉपर बनकर सोमाक्ष ने अपने स्व. दादा केबीएल श्रीवास्तव व स्व. दादी मंजुला श्रीवास्तव पिता प्रणय श्रीवास्तव, माता आलोकिता श्रीवास्तव, स्कूल डायरेक्टर व चाचा डॉ. प्रसून श्रीवास्तव, स्कूल प्रिंसिपल व चाची डॉ नलिनी श्रीवास्तव, स्कूल व स्कूल के टीचर्स व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    नैनीताल एसपी संचार आरडी मठपाल ने रामनगर में हरी झंडी दिखाकर अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया

    नैनीताल एसपी संचार आरडी मठपाल ने रामनगर में हरी झंडी दिखाकर अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया

    शाइनिंग स्टार स्कूल की छात्रा तुषिता का अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार चयन, 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ मिली बड़ी उपलब्धि

    शाइनिंग स्टार स्कूल की छात्रा तुषिता का अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार चयन, 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ मिली बड़ी उपलब्धि

    पत्रकार नोशाद सिद्दीकी की सास हासमा बेगम के निधन पर चौतरफा शोक की लहर

    पत्रकार नोशाद सिद्दीकी की सास हासमा बेगम के निधन पर चौतरफा शोक की लहर

    युवक कांग्रेस (यूथ कांग्रेस) की प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव में रामनगर के कांग्रेस नेता चांद खान को प्रदेश महासचिव निर्वाचित होने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी रहे भुवन पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल खुलासा सहित कांग्रेसजनों ने दी मुबारकबाद

    युवक कांग्रेस (यूथ कांग्रेस) की प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव में रामनगर के कांग्रेस नेता चांद खान को प्रदेश महासचिव निर्वाचित होने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी रहे भुवन पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल खुलासा सहित कांग्रेसजनों ने दी मुबारकबाद

    जामा मस्जिद मे कुरान शरीफ के मुकम्मल होने पर खत्म शरीफ का प्रोग्राम मुनाकिद किया गया, इकरार हुसैन व महमूद खां ने तबर्रुक, ख्वाजा नोजवान कमेटी ने सबील का ििनतजाम किया, कुरान इंसान को अंधेरे से उजालो की ओर लाने का ज़रिया-शहर काजी

    जामा मस्जिद मे कुरान शरीफ के मुकम्मल होने पर खत्म शरीफ का प्रोग्राम मुनाकिद किया गया,  इकरार हुसैन व महमूद खां ने तबर्रुक, ख्वाजा नोजवान कमेटी ने सबील का ििनतजाम  किया,                   कुरान इंसान को अंधेरे से उजालो की ओर लाने का ज़रिया-शहर काजी