मुक्तेश्वर मे ईएच की पॉच दिवसीय कार्यशाला का पोस्टर रिलीज हुआ


रामनगर। इलैक्ट्रो होम्योपैथिक रिसर्च फाउंडेशन के द्वारा आगामी मई माह मे आयोजित होने वाली पॉच दिवसीय नेशनल सिम्पोजियम का पोस्टर रिलीज किया। 16 व 17 फरवरी को काशीपुर के एक निजी होटल मे आयोजित दो दिवसीय फाइव एलीमेंट्स ट्रीटमेंट कार्यशाला के अंतिम दिन उक्त पोस्टर को रिलीज करते हुये फाउडेंशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रेहानुल हुदा ने बताया कि उत्तराखंड के नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर मे आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में देश के अलग-2 राज्यो से आने वाले प्रतिभागी चिकित्सकों व मेडिकल स्टूडेंट्स को फाइव एलीमेंट्स डायग्नोसिस, इलैक्ट्रो होम्योपैथी ट्रीटमेंट एंड ईएच प्लांट के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी जायेंगी। उन्होने बताया कि उत्तराखंड के राज्य पुष्प बुरांश से इस पैथी की मुख्य दवा आर ई बनती है इसके अलावा इस पैथी मे उपयोग होने वाले बहुत से हर्ब्स ऊॅचे पर्वतीय क्षेत्रों मे पाये जाते है। डॉ. हुदा के अनुसार मुक्तेश्वर की जलवायु व लो पोल्यूशन रेट इस पैथी की दवाओं को बनाने वाले प्लांट्स के लिये काफी अनूकूल है और कार्यक्रम में चिकित्सकों को इनके बारे मे जानकारी देने से काफी आसानी रहती है तथा सहयोगी संस्था टैरी ने वहॉ एक हर्बल गार्डन में इन औषधिय प्लॉंन्ट्स को उगा रखा है। इस अवसर पर दो दिवसीय कार्यशाला मे ईएच पैथी की दवाओं से नये व पुराने रोगो के निदान के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी जायेंगी। इस मौके पर फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश के स्टेट कोर्डिनेटर डॉ0 विजय कुमार शुक्लस, सचिव डॉ. संजीद अहमद, एचएसबी मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ ईएच मुरादाबाद के डायरेक्टर डॉ. मौ. हारून सैफी, डॉ ज़फर सैफ़ी, डॉ जावेद असलम, डॉ वैभव शर्मा, डॉ. नासिर हुसैन, डॉ. नंदकिशोर सागर, डॉ. लवकेश काम्बोज, डॉ. बिलाल अहमद, डॉ. शुजा, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. खालिद, डॉ. कंचन, डॉ. मीनू, डॉ. शिवानी भटनागर आदि मौजूद रहे।
फोटो-पोस्टर रिलीज।

  • Related Posts

    नैनीताल जनपद के ज्योलिकोट के रोगियों के लिये नैनीताल के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड की सुविधायुक्त हल्द्वानी के 23 प्राइवेट हॉस्पिटलो की सूचि करते हुये इन हॉस्पिटलो मे विभिन्न विभागों व उनमे मिलने वाली सुविधाओ व उनके कॉन्टैक्ट नंबरों की लिस्ट जारी की है। नैनीताल जनपद की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने सभी ग्रामीणों व जिलेवासियो से इन अस्पतालो मे आयुष्मान कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाये जाने की अपील की है।

    आयुष्मान सुविधा वाले अस्पतालो की सूचि-

    Continue reading
    उत्तराखंड जन सेवा मंच ने आयुष्मान हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

    रामनगर। उत्तराखंड जन सेवा मंच,वार्ड नंबर 20 चित्रकूट गौजानी द्वारा अपने कार्यालय में आयुष्मान मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के नासिर खान मार्केटिंग हेड द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन आज 2…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    युवा व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल बने भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष,       राहुल ने व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्षशील रहने का किया वायदा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    स्व. पत्रकार नितेश जोशी के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    मीडिया सेंटर हल्द्वानी का कार्य देख रहे अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    भवानीगंज रामलीला के शुभारम्भ को लेकर झंडा पूजन हुआ

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गूलरघट्टी की रामलीला मे ताड़िका वध ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल

    गरीब बच्चों, गरीब रोगियों के लिये मसीहा से कम नहीं है भूमिका गोयल