रामनगर के ग्राम पूँछड़ी में बुलडोजर के खिलाफ लामबन्द हुये ग्रामीण

रामनगर।वन ग्राम पूछड़ी क्षेत्र में नगरपालिका को वन विभाग द्वारा हस्तांतरित वन भूमि का सीमांकन करने पहुंचे वन विभाग सर्वपुलिस प्रशासन का गांव वासियों ने जमकर विरोध किया और जेसीबी के समक्ष धरने पर बैठ गये।तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ द्वारा किसी का भी घर नहीं तोड़ने का आश्वासन देने के बाद ही जनता का आक्रोश शांत हुआ।संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा बुलडोजर राज के खिलाफ 29 अगस्त को वन ग्राम पूछड़ी के रामलीला मैदान में महापंचायत को सफल बनाने के लिए वन ग्राम पूछड़ी कालू सिद्ध में रैली निकाल कर जनता से पंचायत में भागीदारी का आह्वान किया। इस दौरान पूछड़ी में सभा भी गयी।सभा में ग्रामीणों ने कहा कि जैसे तैसे करके वह लोग अपना जीवन बसर कर रहे हैं। भाजपा सरकार यदि हमारे घर तोड़ देगी तो हम अपने बच्चों को लेकर कहां जाएंगे।इसलिए हम अपनी जान दे देंगे लेकिन अपने घर नहीं टूटने देंगे।29 तारीख की महापंचायत में शामिल होने की भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता अवतार सिंह, अध्यक्ष बल्ली सिंह चीमा, भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष बलजिंदर सिंह मान, भाकपा माले नेता इंद्रेश मैखुरी, उपपा अध्यक्ष पीसी तिवारी, वन पंचायत संघर्ष मोर्चा के तरूण जोशी,इंटक यूनियन के अध्यक्ष दिलजीत सिंह, संयुक्त किसान मोर्चा के जगतार सिंह बाजवा, वन गूजर नेता मौ आमिर, इसहाक हुसैन, संयुक्त श्रमिक मोर्चा ऊधम सिंह नगर के अध्यक्ष दिनेश तिवारी,क्रालोस के अध्यक्ष पीपी आर्य समेत दर्जनों नेताओं ने स्वीकृति प्रदान की है।इस दौरान विरोध प्रदर्शन में सीमा तिवारी, सरस्वती जोशी,अंजुम, फरजाना, शाहिस्ता, जुबेर, किसान शर्मा, एस लाल, प्रभात ध्यानी, रोहित रुहेला, फूल कुमार, परवीन सैनी, मुनीष कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शिक्षा निदेशक नोटियाल पर हमले से नराज अधिकारियों व शिक्षकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

    (मो.ज़फर सैफ़ी/सम्पादक) रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद में कार्यरत उत्तराखंड एजुकेशनल अधिकारी प्रशासनिक संवर्ग एसोसिएशन, राजकीय शिक्षक संघ, एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन,लेखा संवर्ग व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के सभी…

    Continue reading
    SDM ने किया CSC सेंटर का निरीक्षण, सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर

    26 आधार कार्ड कब्जे में लिए कालाढूंगी। उप जिलाधिकारी (SDM) द्वारा क्षेत्र के तीन कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान SDM ने केंद्र में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएमइ मे ब्रजेश हॉस्पिटल की डेंटल डिपार्टमेंट हेड डॉ. विनती अग्रवाल ने लेज़र कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये सिंगल सिटिंग आरसीटीसी की जानकारी दी

    सीएमइ मे ब्रजेश हॉस्पिटल की डेंटल डिपार्टमेंट हेड डॉ. विनती अग्रवाल ने लेज़र कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये सिंगल सिटिंग आरसीटीसी की जानकारी दी

    ब्रजेश हॉस्पिटल, रामनगर के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने सीएमइ मे हेमोरोइड के लेज़र ऑपरेशन की जानकारी दी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया

    ब्रजेश हॉस्पिटल, रामनगर के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने सीएमइ मे हेमोरोइड के लेज़र ऑपरेशन की जानकारी दी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया

    शिक्षा समाज सेवा एवं रामलीला आयोजन के लिए योगेश्वर प्रसाद देवरानी को रामायणी सम्मान 1- सामाजिक सेवा एवं संस्कृति श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित 2- तिथि 19 अगस्त 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बी एच यू ) में होगा समारोह

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर मालधनचौड़ में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर मालधनचौड़ में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएमआर हॉस्पिटल, मुरादाबाद के सीनियर न्यूरोलोजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने मानसिक रोगों के दिये

    डीएमआर हॉस्पिटल, मुरादाबाद के सीनियर न्यूरोलोजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने मानसिक रोगों के दिये

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली

    महिलाओ के लिये खुशखबरी- जसपुरिया लाईन मे किचन के सामान की ओम किचनवेयर शॉप खुली