(डॉ. जफर सैफी/संपादक)
रामनगर। आंगनवाड़ी केंद्र गुलरघट्टी (द्वितीय) मे सेवा संकल्प अभियान के तहत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सुशीला देवी राजपूत के संचालन मे हुये कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती के द्वारा किया गया जिसने केंद्र के बच्चों व लाभार्थियों ने कविता पाठ व अन्य कार्यक्रमो की मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की। कार्यक्रम मे नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री अजय पाल, भाजपा महिला मोर्चे की सुशीला बिष्ट, आगनबाड़ी संचालिका सुशीला देवी राजपूत, समाजसेवी शंकर सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
फोटो-




