(डॉ. जफर सैफी/सम्पादक)
रामनगर। युवा कांग्रेसी मो. दानिश सिद्दीकी को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का उत्तराखंड का प्रदेश सचिव व आगामी चुनाव हेतु बूथों का रामनगर मे मंडलम अध्यक्ष मनोनित किया गया है। नगर पालिका के पूर्व सभासद मुन्ववर हुसैन के छोटे भाई श्री दानिश कांग्रेस के मजबूत कार्यकर्त्ता है। पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत की संस्तुति पर कॉंग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उत्तराखंड प्रभारी शमीम अल्वी ने सिद्दीकी को उक्त जिम्मेदारी से नवाजते हुये आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिये जी जान से जुटने के लिये निर्देशित किया है। श्री सिद्दीकी के मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश अध्यक्ष हाजी सुलेमान अंसारी, अल्पसंख्यक विभाग उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी शमीम अल्वी, पूर्व विधायक रणजीत रावत, नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भुवन पांडे, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, बाबर खान, डॉ. जफर सैफी, शमीम अहमद मेंबर, अज़मल मेंबर्, सईंदुल खान, एडवोकेट फैजुल हक, जावेद खान, चाँद खान, मुजाहिद हुसैन, शोएब राजा, नवीन पांडे, नजाकत अली खान, गाजी खान, विनय पड़लिया, सुमित, महेंद्र प्रताप बिष्ट, अनीश आलम, मोहसिन खान, ओमप्रकाश आर्यवशी, दीप्ती भारद्वाज, ललिता उपाध्याय, हरिप्रिया सती, देशबंधु रावत, अतुल अग्रवाल, अतुल पांडे, अफाक कुरैशी, संब्बार कुरैशी, हफिज कुरैशी, जीशान कुरैशी, शमीम कारीगर सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस जनो ने खुशी ज़ाहिर की है।
फोटो-



